सौंदर्य

ऐसे दूर करें दांतों का पीलापन, जानें ये खास टिप्स

यदि आप दांतों के पीलेपन से परेशान हैं तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे...
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 May 2019, 2:05 PM IST
cleanness-pallor-of-tooth
यदि आप दांतों के पीलेपन से परेशान हैं तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे...

दिन में दो बार ब्रश और साफ-सफाई से दांत चमकदार व मजबूत बने रहते हैं। गुटखा, पान, तंबाकू, सिगरेट, शराब आदि दांतों की चमक खत्म करने के साथ इनकी जड़ों को भी कमजोर करते हैं। यदि आप दांतों के पीलेपन से परेशान हैं तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे...

नीम नेचुरल एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर है। रोजाना नीम के दातून से दांत साफ करने पर दांत संबंधी रोग नहीं होते व पीलापन भी दूर हो जाता है।

तुलसी में दांतों का पीलापन दूर करने की क्षमता पाई जाती है। तुलसी के पत्तों को धूप में सुखा लें। इसके पाउडर को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करने से दांत चमकने लगते हैं।

बेकिंग सोडा से पीले दांतों को सफेद बनाना अच्छा घरेलू तरीका है। ब्रश करने के बाद थोड़ा सा बेकिंग सोडा लेकर दांतों को साफ करें। इससे दांतों पर जमी पीली परत धीरे-धीरे साफ हो जाती है।

संतरे के छिलके और तुलसी के पत्तों को सुखाकर पाउडर बना लें। ब्रश करने के बाद इस पाउडर से दांतों पर हल्के से रोजाना मसाज करें।

नमक में 2-3 बूंद सरसों का तेल मिलाकर दांत साफ करने से पीलापन दूर हो जाता है व दांत चमकने लगते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: