सौंदर्य

अच्छा एनर्जी बूस्टर हाेने के साथ चेहरे की चमक भी बढ़ाता है नारियल पानी

नारियल पानी स्किन को हाइड्रेट भी करता है, जिससे त्वचा ज्यादा ताजा और युवा दिखाई देने लगती है
2 min read
Oct 26, 2018
coconut water
अच्छा एनर्जी बूस्टर हाेने के साथ चेहरे की चमक भी बढ़ाता है नारियल पानी

नारियल पानी पेट को ठंडक पहुंचाता है और यह एक अच्छा एनर्जी बूस्टर भी है। नारियल पानी को चेहरे पर लगाने से त्वचा चमकदार होती है। नारियल पानी स्किन को हाइड्रेट भी करता है, जिससे त्वचा ज्यादा ताजा और युवा दिखाई देने लगती है। कई शोधों में यह दावा भी किया जा चुका है कि नियमित नारियल पानी से त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम किया जा सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को ठीक रखकर मोटापे से भी बचाता है। यह किडनी की समस्या में भी फायदा करता है। यह रक्त में ग्लूकोज की मात्रा को संतुलित रखता है, जिससे डायबिटीज का खतरा कम रहता है। नारियल पानी दूध से भी ज्यादा पोषक होता है क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रोल और वसा नहीं होती। पेशाब संबंधी समस्याओं में भी यह फायदा करता है।

गर्मियों में नारियल पानी से चेहरा धोने के फायदे

1. अगर आपके चेहरे पर बहुत अधिक दाग-धब्बे हैं और आपको झांइयों की शिकायत है तो नारियल पानी से चेहरा धोना आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। इससे चेहरे के दाग आसानी से साफ हो जाते हैं और चेहरे का नेचुरल ग्लो भी बना रहता है।

2. अगर आपके चेहरे पर बहुत अधिक मुंहासे हो गए हैं तो भी नारियल पानी से चेहरा धोना फायदेमंद रहेगा। गर्मियों में ऑयली स्क‍िन वालों को खासतौर पर ये शिकायत हो जाती है।ऐसे में नारियल पानी का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है।

3. आंखों के नीचे के काले घेरों को दूर करने के लिए भी नारियल पानी का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा। रूई के फाहे को नारियल पानी में डुबोकर आंखों के नीचे लगाएं। रोजाना ऐसे करने पर कुछ ही दिनों में आंखों के नीचे के काले घेरे दूर हो जाएंगे।

4. अगर आपको ताजी-निखरी त्वचा के साथ ही गोरी रंगत भी चाहिए तो आपके लिए नारियल पानी का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा।

5. गर्मियों में अक्सर टैनिंग की समस्या हो जाती है। ऐसे में झुलसी त्वचा में निखार लाने के लिए भी नारियल पानी से चेहरा धोना फायदेमंद रहेगा। अगर हर रोज नारियल पानी से चेहरा धोना संभव न हो तो नारियल पानी में रूई के फाहे को डुबोकर चेहरे को पोंछ लें। ये भी फायदेमंद रहेगा।

Published on:
26 Oct 2018 04:00 pm