सौंदर्य

चुटकी भर कपूर से मिटेंगे चेहरे के दाग, जानिए ऐसे ही 15 Amazing फायदे

कपूर का इस्तेमाल कई औषधियां बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। कपूर से आप अपने चेहरे के दाग मिटा सकते हैं जानिए कैसे...

2 min read
Oct 19, 2016
Benefits of Kapoor
नई दिल्ली। दाग धब्बे आपके चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ कर रख देते है। इसलिए जरुरी है की जहां तक संभव हो चेहरे पर होने वाले दाग से चेहरे को बचाया जाए। ये बहुत मुश्किल काम नहीं है। ना ही इसके लिए आपको महंगी क्रीम लगाने की जरुरत है। इसके लिए सिर्फ थोडा सतर्क रहकर चेहरे की देखभाल की जानी चाहिए। चेहरे को धुल-मिटटी व धूप से बचाना चाहिए, दो तीन बार दिन में साफ जल से चेहरे को धोना चाहिए और कुछ आसान से घरेलु नुस्खे अपनाए जाने चाहिए।

आज हम आपको ऐसे घरेलु नुस्खे बताने जा रहे जिससे आप अपने चेहरे के दाग मिटा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ घरेलु नुस्खे...

आइए जानते हैं कपूर के ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में...
वैसे तो कपूर का इस्तेमाल हर घर में पूजा-पाठ करने में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आयुर्वेद में इसके अनेक लाभ बताए गए हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल कई औषधियां बनाने के लिए किया जाता है। आप भी अपनी छोटी-मोटी हेल्थ प्रॉब्लम्स दूर करने के लिए कपूर की मदद ले सकते हैं।

जानिए अन्य फायदे...
-नारियल का तेल और कपूर मिलाकर रख लें। इसे रोज पिंपल्स, जले या चोट के दाग पर लगाएंगे तो कुछ दिनों में ये निशान मिट जाएंगे।
-नारियल के तेल में कपूर मिलाएं। इसे गुनगुना कर सिर की मालिश करें और एक घंटे बाद सिर घो लें। डैंड्रफ की प्रॉब्लम खत्म होगी और बाल नहीं झडेंग़े।
-रेग्युलर रात को सोने से पहले कच्चे दूध में जरा-सा कपूर का पाउडर डालें। रुई की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं। 5 मिनट बाद धो लें। स्किन हेल्दी बनेगी और चेहरे का ग्लो बढ़ेगा।
-एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर उबालें। पानी आधा रह जाए, तो इसमें जरा सा कपूर डालकर पी जाएं। पेट दर्द में जल्द आराम मिलेगा।
-कपूर, अजवाइन, पिपरमेंट को बराबर मात्रा में मिलाकर कांच की बरनी में भरें। इसे धूप में रखें। 6-8 घंटे बाद इसे हटा लें। तैयार मिश्रण की 4-5 बूंद डालकर शर्बत बनाकर पिएं। आराम मिलेगा।
-मसल्स या जोड़ों के दर्द की शिकायत है, तो दर्द वाली जगह पर कपूर के तेल से मालिश करें। जल्द राहत मिलेगी।
-खुजली या फंगल इन्फेक्शन होने पर प्रॉब्लम वाली जगह पर नारियल के तेल में कपूर डालकर लगाने से आराम मिलेगा।
-जलने पर कपूर या कपूर का तेल लगाइए। जलन खत्म होगी और इन्फेक्शन का खतरा टलेगा।
-घर में कपूर का धुंआ करने से आसपास मौजूद बैक्टीरिया खत्म होते हैं, जिससे इन्फेक्शन और बीमारियों का खतरा टलता है।
-गर्म पानी में थोड़ा सा कपूर और नमक डालें। इसमें कुछ देर पैर डालकर रखें, फिर स्क्रब करके मॉइश्चराइजर क्रीम लगा लें। फटी एडिय़ों की प्रॉब्लम दूर होगी।
-जैतून के तेल में कपूर मिलाकर सिर की मालिश करें। स्ट्रेस और सिरदर्द की प्रॉब्लम दूर होगी।
-कपूर में एंटीबायोटिक प्रॉपर्टी चोट ठीक करने में मदद करती है। चोट लगने, कट जाने या घाव हो जाने पर प्रॉब्लम वाली जगह पर कपूर मिला पानी लगाने से आराम मिलेगा।
-दांत दर्द पर दर्द वाली जगह पर कपूर का पाउडर लगाएं। जल्द राहत मिलेगी।
-कपूर को शुद्ध घी में मिलाकर मुंह के छालों मे लगाएं। छालों से राहत मिलेगी।
-सर्दी-जुकाम होने पर तिल या नारियल तेल में कपूर मिलाकर चेस्ट और सिर पर लगाएं या इसके पानी की भाप लें। राहत मिलेगी।
Published on:
19 Oct 2016 02:45 pm
Also Read
View All