सौंदर्य

Beauty tips hindi – चमेली के फूलों से बढ़ाएं चेहरे की चमक

चमेली के फूल जहां खुशबू देते हैं, वहीं खूबसूरती निखारने में भी बहुत असरदार हाेते हैं

less than 1 minute read
Feb 13, 2019
Beauty tips hindi - चमेली के फूलों से बढ़ाएं चेहरे की चमक

चमेली के फूल जहां खुशबू देते हैं, वहीं इन्हें कई बीमारियों में उपयोगी माना गया है। आयुर्वेद के अनुसार चमेली स्वाद में कड़वी व कसैली, पचने में हल्की, तासीर में गर्म और कफ व पित्त नाशक होती है। जानते हैं इसके फायदों के बारे में :-

- चेहरे पर नियमित रूप से चमेली के फूलों का रस लगाने से चमक बढ़ती है।
- चमेली के फूलों की डंडी व मिश्री समान अनुपात में मिलाकर आंखों पर लगाने से थकान दूर होती है।
- चमेली के फूलों को पीसकर लेप बनाकर लगाने से दाद, खाज और खुजली जैसे त्वचा रोगों में आराम मिलता है।
- बवासीर होने पर चमेली, बरगद और गिलोय के पत्तों को पीसकर सोंठ, सेंधा नमक और छाछ के साथ पीने से लाभ होता है।
- पुराना सिर दर्द होने पर चमेली के फूलों का लेप सिर पर लगाने से सिरदर्द में आराम मिलता है।
- चमेली के पत्तों को मुंह में रखकर पान की तरह चबाने से मुंह के छाले, घाव व इस अंग से जुड़े सभी प्रकार के रोगों में राहत मिलती है।
- आंखों में दर्द होने पर चमेली के फूलों का लेप लगाएं, लाभ होगा।
-चमेली के पत्तों को पीसकर पीने से पेट में कीड़े नष्ट हो जाते हैं।

Published on:
13 Feb 2019 05:22 pm
Also Read
View All