सौंदर्य

होली के हुड़दंग में एेसे रखें अपने शरीर के अंगों का खयाल

होली बीतने के बाद भी नाखूनों के किनारों पर रंग कई दिनों तक लगे रहते हैं, जो बुरे लगते हैं
2 min read
• •
Updated: 20 Mar 2019, 5:42 PM IST
happy holi
होली के हुड़दंग में एेसे रखें अपने शरीर के अंगों का खयाल

हाेली रंगाें से भरा मस्तीभरा त्याेहार है, हाेली के दिन जिसे देखाे वाे ही तरह-तरह के रंगाें में रंगा नजर आता है। लेकिन हाेली की मस्ती में सराबाेर हाेने के साथ ही हमें अपने शरीर का भी ध्यान रखना चाहिए। ताकि सेहत का रंग फीका ना हाे। आइए जानते हैं हाेली पर कैसें करें अपने अंगाें की देखभाल :-

आंखें
ज्यादातर रंग एसिडिक होते हैं। आंखों में जाते ही इनसे खुजली या जलन हो सकती है। आंखों में रंग चला जाए तो ठंडे पानी से धोएं। आराम ना मिले पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

नाखून
होली बीतने के बाद भी नाखूनों के किनारों पर रंग कई दिनों तक लगे रहते हैं, जो बुरे लगते हैं। नाखूनों को सुरक्षा देने के लिए धुलंडी के दिन नेलपॉलिश की मोटी परत लगाएं। नाखून अगर लंबे हैं, तो अंदर की ओर भी हल्की परत लगा सकते हैं।

होंठ
होंठों की सुरक्षा के लिए लिपस्टिक जरूर लगाएं। हां, इससे पहले वैसलीन की हल्की परत लगा लें।

बाल
होली खेलने से पहले बालों में अच्छी तरह से तेल लगा लें और फिर चोटी या जूड़ा बनाकर इन्हें बांध लें ताकि कलर आपके सिर की त्वचा तक ना जा सके।

मुंह व नाक
अगर आपके मुंह में रंग चला जाए तो पानी पीकर उल्टी करें। लेकिन यदि ज्यादा मात्रा में चला गया है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। इसके अलावा अगर गलती से रंग आपकी नाक में चला गया है और आपको सांस लेने में दिक्कत होने लगी है तो फौरन अस्पताल जाएं। ध्यान रहे कि इस दौरान पानी ना पीएं वर्ना दम घुट सकता है।

होली का फर्स्ट एड बॉक्स
दर्द निवारक क्रीम, जैल या स्प्रे: मोच आने पर प्रयोग करें।
गर्म पट्टी और एंटीसेप्टिक क्रीम: सूजन व छिलने के लिए।
एंटीएलर्जिक दवाएं: खुजली होने या दाने निकलने पर इस्तेमाल करें।
गुलाब जल : आंखों में रंग चले जाने पर गुलाब जल की कुछ बूंदें डालें।
हल्दी पाउडर: आयुर्वेद के अनुसार त्वचा छिलने या कटने पर बारीक पिसा हल्दी पाउडर लगाएं।
हल्दी व नमक: मुंह में रंग चले जाने पर गर्म पानी में हल्दी व नमक मिलाकर गरारे करें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: