सौंदर्य

जानिए इन खास स्किन फ्रेंडली टिप्स के बारे में

जानिए झुर्रियों को कम रखने का सबसे बेहतरीन उपाय है,
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jan 2019, 1:19 PM IST
know-about-these-special-skin-friendly-tips
जानिए झुर्रियों को कम रखने का सबसे बेहतरीन उपाय है,

लगातार एक करवट सोने या पेट के बल सोने से चेहरे पर उबड़-खाबड़ लकीरें पड़ सकती हैं। झुर्रियों को कम रखने का सबसे बेहतरीन उपाय है, पीठ के बल सीधा लेटना।

तकिए का कवर बिना धुला या गंदा रहने पर उसमें मौजूद बैक्टीरिया आपके फेस की स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं, इसलिए इन्हें साफ-सुथरा रखें।

कठोर साबुन से रगड़-रगड़ कर स्किन साफ न करें, इससे चेहरे की नमी छिन जाती है।

पैरों की उंगलियों के बीच कै्रक्स हों तो वजह है फंगस। इसलिए पैरों को साफ-सुथरा और सूखा रखें।

क्रैक पर एंटीफंगल क्रीम लगाएं। जूतों में भी एंटीफंगल पाउडर छिड़कें। इससे इंफेक्शन दोबारा होने की संभावना घटेगी।

ऐसे सनस्क्रीन का प्रयोग करें जो आपकी स्किन को खतरनाक किरणों से बचाए. भारतीय त्वचा के लिए 30 एसपीएफ वाला सनस्क्रीन अच्छा होता है। घर से बाहर निकलने से 20 से 30 मिनट पहले सन स्क्रीन लगाएं। दिन के दौरान सनस्क्रीन और शाम में हल्के मॉश्चराइजर का प्रयोग करें।

त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए ताजे फल व हरी सब्जियां खाएं, खाने में खीरा, ककड़ी, करेला, पालक, तरबूज, संतरा, चेरी, प्लम और लीची जैसी सब्जियों और फलों को शामिल करें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
15 Jan 2019, 1:19 PM IST
Published on: