सौंदर्य

जानिए आंखों के काले घेरे दूर करने के उपाय

गर आप ये काले घेरे खत्म करना चाहते हैं तो जरा सी कोशिश से इन्हें हटा सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
May 11, 2019
know-ways-to-remove-dark-circles
आप ये काले घेरे खत्म करना चाहते हैं तो जरा सी कोशिश से इन्हें हटा सकते हैं।

आंखों के आसपास काले घेरे चेहरे की सुंदरता खराब कर देते हैं और इससे उम्र भी ज्यादा दिखने लगती है। अगर आप ये काले घेरे खत्म करना चाहते हैं तो जरा सी कोशिश से इन्हें हटा सकते हैं। गर्मियों में समस्या और भी बढ़ जाती है- इन उपायों से काले घेरे दूर किए जा सकते हैं।

सनग्लासेज : धूप से केवल त्वचा झुलसती ही नहीं होती, बल्कि आंखों के नीचे झुर्रियां भी पड़ने लगती हैं। सनग्लासेज इसमें काफी मददगार साबित होते हैं।

एएचए क्रीम : एएचए यानी अल्फा हाइड्रॉक्सी एसिड क्रीम में फलों से निकाले गए एसिड होते हैं, जो त्वचा में कोलोजन तेजी से बनाकर झुर्रियां और कालापन बढ़ने से रोकते हैं। रोजाना रात को चेहरा साफ करने के बाद रिंग फिंगर में क्रीम लेकर आंखों के चारों तरफ गोलाई में मसाज करें।

सूखी ब्रेड : इसे गुनगुने दूध में फुलाकर बादाम का तेल व ऐलोवेरा के पेस्ट में मिला लें। इस मिश्रण को कपड़े में लपेटें व बंद आंखों पर 15 मिनट तक रखें। हफ्ते में 3 बार ऐसा करने से झुर्रियां कम हो सकती हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
11 May 2019 04:40 pm
Published on:
11 May 2019 04:40 pm