सौंदर्य

इन घरेलू नुस्खों से फटी एड़ियों के बनाएं नरम और खूबसूरत

नियमित तौर पर पैरों की सफाई और केयर न करने पर एड़ियां फटने लगती हैं और पैरों की त्वचा रूखी हो जाती है। ऐसा जल्दबाजी व ठीक से स्नान न करने और पैरों पर ज्यादा ध्यान न देने से होता है।
2 min read
• •
Updated: 14 Jun 2020, 11:09 PM IST
इन घरेलू नुस्खों से फटी एड़ियों के बनाएं नरम और खूबसूरत
Make soft and beautiful torn ankles with these home remedies

मौसम में बदलाव हो रहा है ऐसे में चेहरे के साथ पैरों की देखभाल भी जरूरी है। खासकर एड़ियों की। इस मौसम में देखभाल न करने पर एडिय़ों में दरारें पड़ जाती हैं। स्थिति गंभीर होने पर कई बार इनमें से खून तक निकलने लगता है और दर्द के कारण चलना मुश्किल हो जाता है। जानें, कैसे रखें खयाल...

एड़ियां फटने के कारण
नियमित तौर पर पैरों की सफाई और केयर न करने पर एड़ियां फटने लगती हैं और पैरों की त्वचा रूखी हो जाती है। ऐसा जल्दबाजी व ठीक से स्नान न करने और पैरों पर ज्यादा ध्यान न देने से होता है।
शरीर में कैल्शियम की कमी से भी ऐसा हो सकता है। हमेशा नंगे पैर चलने से एडिय़ों पर धूल जम जाती है जो एड़ियां फटने का मूल कारण है।
शुष्क त्वचा होना भी एड़ियां के फटने की एक प्रमुख वजह है। महिलाएं देर तक पानी में काम करती रहती हैं, जिससे पानी में ज्यादा देर तक पैर भीगे रहने से एडिय़ां कट-फट जाती हैं, जबकि एड़ियां की समस्या पर काबू पाने के लिए पैरों को पानी से दूर रखना जरूरी है। साथ में त्वचा में नमी बनाए रखनी चाहिए।

ऐसे बनाएं नरम -
इस समस्या से राहत पाने के लिए रोजाना रात में एक चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच गुलाबजल और 1 चम्मच अरंडी के तेल के मिश्रण से एडिय़ों पर मालिश करें। इससे काफी फायदा मिल सकता है।
एक-एक चम्मच मोम व शुद्ध घी लेकर गर्म करें। जब दोनों अच्छे से घुलमिल जाएं तो आंच से उतार कर थोड़ा गुनगुना कर रुई से एक-एक बूंद दरारों में टपकाएं। इससे थोड़ा दर्द होगा लेकिन जल्द ही आराम मिलेगा। यह प्रयोग रोजाना तब तक करें जब तक एड़ियां पूरी तरह ठीक न हो जाए।
पानी में नमक या बोरेक्स पाउडर मिलाकर पांच मिनट तक उसमें पैरों को डुबोकर रखें। फिर धोने के बाद किसी सूती कपड़े से पोंछकर इसपर जैतून का तेल लगाएं।
आम की गुठली को सुखाकर पीस लें और इसमें नारियल का तेल मिलाकर बिवाइयों पर रगड़ें। इससे दरारें भरती हैं अौर एड़ियां का कालापन भी दूर होता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: