सौंदर्य

Women Beauty Tips: महिलाएं गर्मियों के लिए अपने वॉर्डरोब में जरूर रखें ये अंर्तवस्त्र

लॉन्जरी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल एक ऐसी चीज है जिसको ट्रेंडी फैशन के हिसाब से खरीदते और पहनते रहना चाहिए। इसी बारे में कुछ खास बातें जानिए।

2 min read
Feb 22, 2020
summer bra and lingerie collection for womens

क्या आप भी उन महिलाओं में से हैं, जो लॉन्जरी को अक्सर बैक ड्रॉवर में रख देती हैं और किसी खास मौके पर ही उन्हें निकालती हैं? अगर हां, तो हम आपको बता दें कि आपको अपनी इस मानसिकता को बदलने की जरूरत है। लॉन्जरी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल एक ऐसी चीज है जिसको ट्रेंडी फैशन के हिसाब से खरीदते और पहनते रहना चाहिए। इसी बारे में कुछ खास बातें जानिए।

स्पोट्र्स ब्रा जरूर रखें -

हेल्थ और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए स्पोट्र्स ब्रा का चलन और उसकी मांग आज काफी ज्यादा है। इससे न केवल खुद को काफी हद तक सहज महसूस कराया जा सकता है बल्कि ये दिखने में भी बेहद स्टाइलिश होती हैं। आज के दौर में स्पोट्र्स ब्रा एक फैशन ट्रेंड बन गया है, जो खेल-कूद, मैराथन में दौड़, घुड़सवारी, स्विमिंग जैसी हर गतिविधि के लिए उपयुक्त है। ऐसे में लॉन्जरी के अपने कलेक्शन में स्पोट्र्स ब्रा को जरूर शामिल करें।

टाइमलेस लेस लुक लॉजरी -

लेसेज हमेशा ही चलन में रहता है, खासकर अगर बात लॉन्जरी की हो, तो इसका ट्रेंड हमेशा से ही बरकरार रहा है। लेसेज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसकी खूबसूरत बनावट से यह न केवल आपको नारीत्व का बेहतर एहसास कराता है, बल्कि पहनने में भी यह काफी आरामदेय होते हैं। यह आपको खूबसूरत दिखाने के साथ-साथ आपको अपने बारे में अच्छा भी महसूस करवाता है जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। लेसेज किसी भी रंग में बेहतर दिखते हैं, लेकिन अगर चुनने की बात आए, तो हल्के या सुगरी पेस्टल कलर में आप इन्हें खरीद सकते हैं।

हॉल्टर नेक ब्रा -

आजकल की महिलाएं बोल्ड फैशन को अपनाने से नहीं कतराती हैं, ऐसे में उनके वॉर्डरोब कलेक्शन में हॉल्टर नेक ब्रा का होना लाजिमी है। गर्मी के दिनों में इसे पहनना खासतौर पर पसंद किया जाता है। यह कॉटन, स्पैंडेक्स, पॉलीएमाइड, सैटिन, मेश, नेट, लेस और सिल्क जैसे कई सारे फ्रैब्रिक्स में उपलब्ध होते हैं। इन्हें सरासर कपड़ों या मेश टॉप के साथ खूबसूरती से पेयर किया जा सकता है।

बैक डिटेलिंग -

पीठ की ओर डिजाइन का चलन आजकल काफी ज्यादा है। ऐसे में इस गर्मी के मौसम में इन सेक्सीपैटर्न को अपनाकर आप खुद को बेहतर ढंग से पेश कर सकती हैं।

शेपवेयर -

अंर्तवस्त्र में आजकल एक और चीज शामिल है, जो है शेपवेयर। आजकल यह लगभग हर महिला के वॉर्डरोब का एक हिस्सा है। इन्हें खास मौकों के साथ-साथ हर रोज भी पहना जा सकता है। तो, अब बिना देर किए अपने लॉन्जरी के कलेक्शन में कुछ नए फ्लेवर्स जोड़ें और बेहतरीन व अलग हटके लुक के साथ लोगों के ध्यान को अपनी ओर आकर्षित करें।

Published on:
22 Feb 2020 06:59 pm
Also Read
View All