सौंदर्य

सर्दी के मौसम में फटी एड़ियों का एेसे रखें ध्यान

फटी एड़ियों को नरम और रूखेपन व फटने से बचाने के लिए पैरों पर तेल की मालिश और ग्लिसरीन लगाना फायदेमंद होता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Dec 2019, 3:39 PM IST
सर्दी के मौसम में फटी एड़ियों का एेसे रखें ध्यान
Take care of crack heel during winter season

फटी एड़ियों में चावल के आटे व नींबू के रस का स्क्रब लगाना फायदेमंद होता है। सर्दियों में चेहरे, हाथों की देखभाल करते हैं, लेकिन एड़ियों का ध्यान नहीं रखते हैं। एड़ी पर ध्यान न देने से रूखेपन के कारण एड़ियों की नमी जाने लगती है और एड़ियां फटने लगती हैं। इन्हें नरम और रूखेपन व फटने से बचाने के लिए पैरों पर तेल की मालिश और ग्लिसरीन लगाना फायदेमंद होता है।

एड़ियों से मृत त्वचा हटाने के लिए गुनगुने पानी में पैर रखने से त्वचा नरम होती है। चावल के आटे में नींबू का रस मिलाकर स्क्रब करें। नहाने के बाद, रात को सोने से पहले मॉइस्चराइजर, तेल व ग्लीसरीन लगाएं। नंगे पैर फर्श पर न घूमें, सर्दियों में सूती जुराब और जूते पहनकर रहेंं। कम पानी पीने से भी एड़ियां फटती हैं। इसलिए दिनभर में 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं। पानी पीने से त्वचा में नमी बनी रहती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: