सौंदर्य

रूखे बालाें में नर्इ जान डाल देगा सरसाें व दही का ये हेयर मास्क

रूखे आैर बेजान बालाें से परेशान हैं ताे आज हम आपकाे बताने जा रहे हैं सरसाें के तेल से तैयार हाेने वाले घरेलू हेयर मास्क
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Mar 2019, 7:51 PM IST
mustard oil air mask
रूखे बालाें में नर्इ जान डाल देगा सरसाें व दही का ये हेयर मास्क

काले, घने, सिल्की बालाें की चाहत किसे नहीं हाेती। लेकिन अनुचित देखभाल, बदलते माैसम आैर प्रदूषण के कारण हमारे बाल समय से पहले ही रूखे आैर बेजान हाे जाते हैं। बालाें काे खूबसूरत बनाए रखने के लिए उचिक देखभाल आैर पाेषण की जरूरत हाेती है। अगर आप भी रूखे आैर बेजान बालाें से परेशान हैं ताे आज हम आपकाे बताने जा रहे हैं सरसाें के तेल से तैयार हाेने वाले घरेलू हेयर मास्क के बारे में जो आपके सूखे बालों के लिए चमत्कार कर सकता है। आइए जानते हैं कैसे तैयार करें ये हेयर मास्क :-

सामग्री :- सरसों का तेल व दही

एेसे बनाएं :-
एक कटाेरी में सरसों का तेल और दही अच्छी तरह से मिला लें। इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाएं। फिर एक ताैलिया लेकर गर्म पानी में भिगो दें। एक ताैलिया भीग जाए ताे उसे बाहर निकाल लें आैर हल्का सा निचाेड़ लें। इसके बाद इस गरम ताैलियाें काे अपने सिर पर बांध लें। 30 से 40 मिनट तक लगे रहने दें। बाद में माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें। इस हेयर मास्क से जल्द ही आपकाे रूखे आैर बेजान बालाें की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Published on: