ब्यूटी टिप्स

Onion Juice for Hair: जानिए बालों में प्याज का रस लगाने के जबरदस्त फायदे, बालों को मजबूत बनाने और झड़ने से रोकने में करता है मदद

Onion Juice for Hair: बालों के लिए प्याज का रस लगाना बहुत ही फायदेमंद होता है। ये सिर की त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही बालों को मजबूत और लंबा बनाता है। प्याज का रस लगाने से बालों को कई सारे फायदे मिलते हैं।

2 min read
Amazing benefits of onion juice for hair in Hindi

Onion Juice for Hair: प्याज का रस बालों के लिए कई तरह से लाभदायक होता है। क्योंकि प्याज के रस में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण के गुण पाए जाते हैं। इसलिए प्याज का रस बालों की जड़ में लगाने से किसी भी तरह के फंगल इन्फेक्शन को पनपते नहीं देते हैं। जिसकी वजह से हमारे सिर की त्वचा स्वस्थ बनी रहती है। बाल लंबे और मजबूत होते हैं। प्याज का रस बालों की देखभाल करने में मदद करता है। इसके साथ ही प्याज का रस लगाने से बाल चमकदार और घने भी होते हैं। तो आइए जानते हैं बालों में प्याज का रस लगाने से होने वाले फायदे के बारे में

प्याज का रस लगाने के फायदे


1. बालों की चमक के लिए फायदेमंद

बालों की चमक के लिए प्याज का रस लगाना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है क्योंकि बालों में प्याज का रस लगाने से बाल घने और लंबे होने के साथ चमकदार भी होते हैं। इसलिए आप प्याज के रस और नारियल तेल बराबर मात्रा में लें और इनमें ऑयली ऑयल के कुछ बूंदे मिलाएं। फिर इससे पूरे बालों की जड़ों में 30 मिनट तक अच्छे से मिला लें। ऐसा करने से आपके बाल चमकदार हो जाएंगे।

2. बालों को लंबा करने में फायदेमंद

बालों को लंबा करने के लिए प्याज का रस बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि प्याज के रस में एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो बालों को लंबा करने में मदद करते हैं। प्याज का रस सिर के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने का काम करता है। जिसकी वजह से बालों के जड़ मजबूत होते हैं और बाल तेजी से लंबे होते हैं।

3. झड़ते बालों को रोकने के लिए फायदेमंद

झड़ते बालों को रोकने के लिए प्याज का रस लगाना बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि प्याज में सल्फर की मात्रा पाई जाती है, जो बालों को पोषण देने और बालों को झड़ने से रोकने में मदद करती है। साथ ही ये बालों को बढ़ाने में काफी मदद करती है। प्याज का रस लगाने से बाल गिरने कम हो जाते हैं और बालों का विकास शुरू हो जाता है।

4. डैंड्रफ को कम करने में फायदेमंद

डैंड्रफ को कम करने के लिए प्याज का रस लगाना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। प्याज के रस में एंटीबैक्टीरियल के गुण होते हैं जो डैंड्रफ की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इसलिए आप प्याज के रस के साथ नींबू रस का भी इस्तेमाल करें। नींबू और प्याज के रस डैंड्रफ को खत्म करने में मदद करते हैं। साथ ही बालों को मजबूत बनाने में भी मददगार होते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Published on:
05 May 2022 12:09 pm
Also Read
View All