
करीना कपूर का स्किन केयर रूटीन| image credit instagram| kareenakapoorkhan
Kareena Kapoor Skincare Routine: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अपनी बेहतरीन एक्टिंग के अलावा फिटनेस और हेल्दी व ग्लोइंग स्किन के लिए भी जानी जाती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस समर सीजन हेल्दी और ग्लोइंग स्किन चाहती हैं, तो अभिनेत्री द्वारा शेयर किए गए स्किन केयर रूटीन को फॉलो कर सकती हैं।
बाहर धूप से आने के बाद अगर आपका चेहरा रूखा और बेजान हो गया है, तो करीना कपूर द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पेपर नैपकिन फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ऐसी तस्वीरें शेयर करती हैं जिनमें वो चेहरे पर गीले पेपर नैपकिन लगाए हुए दिखती हैं।
इस फेस मास्क का इस्तेमाल करने के लिए कोई भी साफ पेपर नैपकिन ले लें। फिर इस नैपकिन को ठंडे पानी में भिगोएं और इसे अपने चेहरे पर रख लें। यह स्किन को हाइड्रेशन पहुंचाकर तरोताजा महसूस कराएगा।
नेचुरल ग्लो के साथ ही करीना कपूर खान का मेकअप भी एकदम फ्लॉलेस दिखता है। ऐसे में अगर आप भी चाहती हैं कि एक्ट्रेस की तरह आपका मेकअप एकदम स्किन की तरह दिखे, तो आप चेहरे पर बर्फ या आइस रोलर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
आप चाहें तो मार्केट से आइस रोलर खरीद सकती हैं, या अगर आप पैसे खर्च नहीं करना चाहतीं, तो फ्रिज से बस कुछ आइस क्यूब निकालें और उसे कपड़े में रख के या सीधे धीरे-धीरे अपने चेहरे पर घुमाएं। इससे चेहरे की सूजन और जलन शांत होती है। इस कारण स्किन अच्छी होने के साथ ही मेकअप भी स्मूथ दिखता है।
करीना अक्सर स्किन केयर की फोटो, वीडियो या स्टोरी शेयर करने पर फेस मसाज करती दिख जाती हैं। ऐसे में हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए, आप जेड रोलर (Jade Roller) या फिर अपनी उंगलियों से ही धीरे-धीरे चेहरे पर मसाज भी रोजना कर सकती हैं।
स्किन केयर के साथ-साथ खान-पान का ख्याल रखना भी हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए जरूरी होता है। ऐसे में इन स्किन केयर टिप्स को फॉलो करने के साथ ही गर्मियों में मिलने वाले फल और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें। साथ ही, जरूरी न हो तो धूप में जाने से बचें और शरीर की आवश्यकतानुसार पर्याप्त पानी का सेवन करें।
Published on:
28 May 2026 05:16 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
