
जानें,अप्सरा स्टाइल साड़ी कैसे पहनें?| image credit instagram|urvashirautela
Urvashi Rautela Saree Style: अपनी खूबसूरती की वजह से सुर्खियों में रहने वालीं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों फ्रांस में आयोजित हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में जलवे बिखेरती दिखीं। वहीं, अपने वायरल एआई फोटो के कारण भी आज चर्चा में रहीं। ये एक्ट्रेस आए दिन अपनी अट्रैक्टिव स्टाइल के कारण भी चर्चा में रहती हैं। इन दिनों 'अप्सरा साड़ी ड्रेपिंग' स्टाइल काफी ज्यादा ट्रेंड में है और उर्वशी ने भी ये लुक क्रिएट किया था। ऐसे में आइए जानते हैं इसे आप कैसे ड्रेप कर सकती हैं।
अप्सरा साड़ी ड्रेपिंग के लिए परफेक्ट फैब्रिक की साड़ी होना बेहद जरूरी है। इसलिए इस ड्रेप के लिए सिल्क, शिफॉन या जॉर्जेट जैसे फ्लोई और बॉडी-हगिंग फैब्रिक की साड़ी चुनें, जो शरीर पर आसानी से चिपक जाने के साथ ही जिस शेप में आप उसे सेट करें, वैसी ही रहे।
साड़ी का चुनाव करने के बाद, यदि आपके पास अप्सरा स्टाइल का ब्लाउज नहीं है, तो आप साड़ी से मैचिंग ट्यूब टॉप भी पहन सकती हैं।
अब सबसे पहले पेटीकोट या शेपवियर पहनें और फिर अपनी हील्स पहन लें ताकि साड़ी की लंबाई का सही अंदाजा रहे। इसके बाद, जैसे नॉर्मल साड़ी पहनते हैं वैसे ही शुरुआत करें। साड़ी के सादे सिरे को दाईं ओर से पेटीकोट के अंदर टक कर एक पूरा राउंड पूरा करें।
बचे हुए हिस्से का पल्लू माप लें। ध्यान दें कि अप्सरा स्टाइल में पल्लू थोड़ा लंबा रखा जाता है, क्योंकि पल्लू से ही ब्लाउज भी बनाया जाता है।
पल्लू लेने के बाद, बाकी बचे कपड़े की प्लेट्स बनाकर उसे अपनी नाभि यानी नेवल के ठीक नीचे टक करें।
अब बचे हुए पल्लू को पतली-पतली प्लेट्स में सेट करें और इसे ट्यूब टॉप पर लपेटते हुए ब्लाउज का शेप दें।
अब ब्लाउज को फाइनल अप्सरा लुक देने के लिए ब्लाउज के बीचों-बीच एक हैवी डिजाइन वाली पिन लगाएं और कमर पर कमरबंद लगाकर इसे सेट करें। लीजिए, अप्सरा ड्रेप स्टाइल में आप तैयार हैं।
इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, 'अप्सरा साड़ी ड्रेपिंग' अजंता और खजुराहो के मंदिरों में मौजूद प्राचीन भारतीय मूर्तियों के सौंदर्य से प्रेरित, एक अत्यंत कलाकारी और अलग तरह की साड़ी ड्रेपिंग की कला है।
Published on:
28 May 2026 03:00 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
