ब्यूटी टिप्स

Skin Care Tips: चेहरे पर दही लगाने से मिलते हैं जबरदस्त फायदे, दाग धब्बे को दूर करने में करता है मदद

Skin Care Tips: दही सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। दही सिर्फ खाने के लिए नहीं बल्कि त्वचा पर लगाने के लिए भी फायदेमंद होता है। चेहरे पर दही लगाने से स्किन मुलायम और चमकदार होता है। चलिए जानें चेहरे पर दही लगाने के फायदे  

2 min read
Benefits of applying curd on face Chehre par dahi lagane ke fayde

Skin Care Tips: दही कई प्रकार के गुणों से भरपूर होता है। दही में लैक्टिक एसिड और प्राकृतिक प्रोबायोटिक्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो सेहत के साथ-साथ स्किन और बालों को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद करती है। चेहरे पर दही लगाने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। इसके साथ चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे, बढ़ती उम्र के निशान, मुंहासे या चोट के निशान की समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होती है। चेहरे पर दही लगाने से स्किन पर ग्लो आती है। तो आइए जानते हैं चेहरे पर दही लगाने से मिलने वाले फायदे के बारे में

चेहरे पर दही लगाने के फायदे


1. झुर्रियां को कम करती

चेहरे पर दही लगाने से झुर्रियां की समस्या से राहत मिलती है। बढ़ती उम्र के साथ त्वचा पर झुर्रियों, झाइयों बढ़ने की समस्या आम हो जाती है। इससे आपका चेहरा बेजान और डल नजर आने लगता है। इसे दूर करने के लिए आप दही से बने फेस मास्क का इस्तेमाल जरुर करें। इसलिए दही के नियमित इस्तेमाल करने से आप इन समस्याओं को कम कर सकते हैं।

2. स्किन को नमी मिलती

अगर आपकी त्वचा में खासकर चेहरे पर नमी की कमी हो गई है और त्वचा रूखी-सूखी सी हो गई है तो आप दही की मदद ले सकती हैं। दही बेहतरीन मॉइश्चराइजर है और अगर इसे रोजाना स्किन पर लगाया जाए तो इससे आपकी स्किन पोषण से भरपूर, कोमल, नरम और लचीली बनती है।

3. दाग धब्बे को दूर करती

दाग-धब्बे को हटाने के लिए चेहरे पर दही लगाना बहुत फायदेमंद हो सकता हैं। कई बार मुहांसों के कारण या और किसी वजह से दाग-धब्बे का सामना करना पड़ जाता हैं। दही में कई सारे विटामिन होते हैं जो इस समस्या को खत्म कर सकते हैं। इसलिए दही के नियमित इस्तेमाल करने से इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं।

4. चेहरे को एक समान रखता

कई बार त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बों की वजह से चेहरे की रंगत फीकी पड़ने लगती है और पिग्मेंटेशन यानी रंजकता भी होने लगती है। ऐसे में दही में मौजूद लैक्टिक ऐसिड नाम का तत्व दाग-धब्बों वाली स्किन की सबसे ऊपरी परत को हटाकर स्किन की नई कोशिकाओं को विकसित करने में मदद करता है। इससे पिग्मेंटेशन की समस्या असरदार तरीके से खत्म हो जाती है और त्वचा की रंगत भी एक समान हो जाती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Updated on:
29 Apr 2022 08:47 pm
Published on:
29 Apr 2022 08:46 pm
Also Read
View All