
Skin Care Tips: दही का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन दही सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी बहुत ही लाभदायक होता है। स्किन पर दही का इस्तेमाल करने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। दही में विटामिन सी, प्रोटीन, लैक्टिक एसिड, प्रोबायोटिक्स और अल्फा हाइड्रॉक्सी जैसे गुण पाए जाते हैं, जो स्किन से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। चेहरे पर दही लगाने से ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा मिलती है। साथ ही दही ऑयली से लेकर ड्राई स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं चेहरे पर दही लगाने से मिलने वाले फायदे के बारे में
चेहरे पर दही लगाने के फायदे
एक्ने की समस्या को दूर करने में फायदेमंद
एक्ने की समस्या को दूर करने के लिए दही का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो डेड स्किन सेल्स को एक्सफोलिएट करने और स्किन को क्लीन करने में मदद करती है। जिससे एक्ने की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े: नेचुरल ग्लो और बेदाग स्किन पाने के लिए चेहरे पर लगाएं कच्चा दूध, जानें इसके अन्य फायदे
ड्राई स्किन की समस्या को दूर करने में फायदेमंद
ड्राई स्किन की समस्या को दूर करने के लिए दही का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही का अल्फा हाइड्रॉक्सी तत्व कोशिकाओं में नमी को लॉक करते इसकी टोनिंग में मदद करता है। जिससे स्किन अंदर से हाइड्रेट रहता है और स्किन पर नमी बनी रहती है।
चेहरे के दाग धब्बों को दूर करने में फायदेमंद
चेहरे के दाग धब्बों को दूर करने के लिए दही का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही का फेस पैक लगाने से चेहरे के दाग धब्बे दूर होते हैं और चेहरे पर ग्लो आता है। साथ ही डेड स्किन साफ हो जाती है। इसके लिए आप दही से 15 मिनट तक मसाज करें और कुछ देर तक इस पैक को चेहरे पर लगा रहने दें। फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।