ब्यूटी टिप्स

Beauty Tips: गोरा निखार पाने के लिए दूध, बेसन और हल्दी से बनाएं पैक, जानें पूरी विधि

हल्दी से चेहरे के दाग-धब्बे कम होते हैं और दूध व बेसन फेस की डेड स्किन निकालकर इसे गोरा बनाता है
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Aug 2021, 11:49 PM IST
beauty tips

Health Tips: हल्दी में करक्यूमिन नाम का यौगिक होता है जो त्वचा के दाग-धब्बों को कम करके उसके ऊपर एक सुरक्षा कवच बनाने का काम करता है। दूध त्वचा की रंगत निखारता है। बेसन डेड स्किन को निकालकरनिखार लाता है। इस फेस पैक को इस तरह बनाएं-

1. एक कटोरी में कच्चा दूध लेकर उसमें एक बड़ी चम्मच हल्दी और बेसन मिलाएं।
2. अब तीनों चीजों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।

3. इस मिश्रण को अपनी आंख के नीचे व ऊपर के भाग को छोड़कर पूरे चेहरे पर लगाएं।
4. बाकी बचे पैक को आप अपने कोहनी, घुटनों या गर्दन पर भी लगा सकते हैं।

5. सूखने के बाद गुनगुने गर्म पानी से धो लें।
6. इस पैक का इस्तेमाल 15 दिन या हफ्ते में एक बार करें।
7. ध्यान रखें कि टैनिंग से बचने के लिए घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना न भूलें।

Published on: