ब्यूटी टिप्स

Night Skin Care Tips: रात में सोने से पहले नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, सुबह चेहरा दिखेगा मुलायम

Night Skin Care Tips: रात में स्किन की सही देखभाल करने से चेहरे की खूबसूरती बढ़ती है। अगर आप भी चाहते हैं सुबह उठते ही चेहरा सॉफ्ट और ग्लोइंग दिखे तो सोने से पहले नारियल तेल में ये 3 देसी चीजें मिलाकर लगा सकते हैं।
2 min read
Jun 15, 2025
Night Skin Care Tips, night skin care tips at home, Night skin care routine for glowing skin, Night skin care routine for oily skin, Best night skin care routine for oily skin, नाईट स्किन केयर टिप्स, raat me chehre par kya lagaye, गर्मियों में चेहरे पर क्या लगाना चाहिए, रात को चेहरे पर क्या लगाना चाहिए, रोजाना चेहरे पर क्या लगाएं
Night Skin Care Tips प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)

Night Skin Care Tips: चेहरे की रौनक सिर्फ दिन में क्रीम लगाने से नहीं आती, बल्कि असली चमक तो रात की देखभाल से मिलती है। दिनभर की धूल, पसीना और थकान आपकी स्किन को सूखा और बेजान बना देती है। ऐसे में अगर रात को सोने से पहले चेहरे पर कुछ खास घरेलू चीजें लगाई जाएं तो ये स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता हैं। नारियल तेल एक ऐसा नेचुरल मॉइस्चराइजर है, जिसे जब सही चीजों के साथ मिलाकर लगाया जाए तो इसका असर और भी शानदार हो जाता है। आइए जानते हैं, इन 3 आसान चीजें के बारे में जिसे नारियल तेल में मिलाकर लगाने से स्किन सॉफ्ट, ग्लोइंग और हेल्दी दिखें।

1. नारियल तेल और एलोवेरा जेल

    एलोवेरा जेल और नारियल तेल दोनों ही स्किन के लिए नेचुरल मॉइस्चराइजर का काम करते हैं। एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो स्किन की जलन, रैशेज और सनबर्न को शांत करते हैं। वहीं नारियल तेल स्किन को गहराई से हाइड्रेट करता है। इसे बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आप एक चम्मच नारियल तेल में एक चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल मिला लें। इस पेस्ट को हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं और मसाज करें। रातभर ऐसे ही छोड़ दें और सुबह गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे स्किन सुबह फ्रेश और सॉफ्ट दिखेगी।

    2. नारियल तेल और हल्दी

      हल्दी में मौजूद एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन की गंदगी को साफ करते हैं और चेहरे पर नेचुरल निखार लाते हैं। नारियल तेल के साथ मिलाकर लगाने से डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन में भी फायदा मिलता है। इसे बनाने के लिए आप आधा चम्मच नारियल तेल में एक चुटकी हल्दी मिला लें। इस मिक्स को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें और रातभर ऐसे ही छोड़ दें। सुबह जगकर ठंडे पानी से धो लें।

      3. नारियल तेल और शहद

        शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन को इंफेक्शन से बचाते हैं और चेहरे पर सॉफ्टनेस लाते हैं। जब इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर लगाया जाए तो ड्राई स्किन की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है। आप एक चम्मच नारियल तेल में आधा चम्मच शहद मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 5 मिनट हल्के हाथों से मसाज करें। फिर ऐसे ही छोड़ दें और सुबह धो लें। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता हैं।

        Published on:
        15 Jun 2025 07:11 pm