ब्यूटी टिप्स

Beauty Tips In Hindi: चेहरे की रंगत निखारने के साथ ही बालों को भी मजबूत बनाएंगे ये घरेलु नुस्खे

Beauty Tips in Hindi: चमेली के फूलों को पीसकर चहेरे पर लेप करने से 2-3 माह में झांइयां व मुंहासे दूर हो जाते हैं
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2021, 11:03 PM IST
beauty tips in hindi

Beauty Tips in Hindi: अच्छे रूपरंग की चाहत किसे नहीं हाेती, हर कोई चाहता की वाे हमेशा खूबसूरत दिखे। लेकिन भागदाैड़ भरी जिंदगी में सही देखभाल नहीं मिलने की वजह से खूबसूरती कहीं खाे जाती है। इसलिए आज हम आपकाे बताने जा रहे हैं कुछ ऐले घरेलू उपायाें के बारे में जाे कुछ ही समय में आपकी रंगत निखार देंगे। ताे आइए जानते है इन घरेलू ब्यूटी टिप्स के बारे में :-

- जायफल को दूध में घिसकर लगाने से दाग व काले धब्बे दूर होते हैं।

- संतरे के छिल्कों को सुखाकर इसका पाउडर बना लें। नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर इसकी चेहरे पर मसाज करें। इससे मुंहासे ठीक होकर चेहरे पर चमक आती है।

- चमेली के फूलों को पीसकर चहेरे पर लेप करने से 2-3 माह में झांइयां व मुंहासे दूर हो जाते हैं।

- हल्दी व एक चुटकी नमक दूध में मिलाकर सोते समय चेहरे पर लगाएं और सुबह गुनगुने पानी से मुंह धो लें। कुछ दिनों तक लगातार ऐसा करने से चेहरे पर निखार आता है।

- बेसन में दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं व सूखने पर पानी से धो लें। चेहरे के दाग व झुर्रियां दूर होती हैं।

- दाग मिटाने के लिए नीम की ताजी पत्तियों को पीसकर रात के समय चेहरे पर लगाएं व सुबह सामान्य पानी से धो लें।

- गाजर, टमाटर, संतरे और चुकंदर का 25-25 ग्राम रस दो-तीन माह तक रोजाना पीने से चेहरे के दाग-धब्बे, मुंहासे व कालापन दूर होता है।

- शतावरी की जड़ को पीसकर पानी में मिलाएं व इस पानी से सिर धोने से बाल लंबे होते हैं।

- 50 ग्राम मुल्तानी मिट्टी व 50 ग्राम आंवला चूर्ण को 10 ग्राम दही में मिलाकर बालों पर लगाएं और एक घंटे बाद धो लें। इससे बाल काले व चमकदार होते हैं।

Published on: