ब्यावर

मिले 40 मत, बन गए कनोजिया ब्यावर के नरेश

भाजपा के नरेश कनोजिया बने नगरपरिषद के सभापतिकांग्रेस उम्मीदवार गोविन्द पंडित को बीस मतों से हराया
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Nov 2019, 3:32 PM IST
भाजपा के नरेश कनोजिया बने नगरपरिषद के सभापति
भाजपा के नरेश कनोजिया बने नगरपरिषद के सभापति


ब्यावर. नगरपरिषद सभापति के चुनाव में भाजपा के नरेश कनोजिया ने अपने प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस के उम्मीदवार गोविन्द पंडित को बीस मतों से हराया। निर्दलीय के रूप में जीते पंडित को कांग्रेस ने सिंबल देकर अपना उम्मीदवार बताया। नरेश को चालीस मत मिले, वहीं पंडित को बीस मत मिले। सुबह मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई तो सबसे पहले भाजपा के उनतीस पार्षद अपने निर्दलीय समर्थक दस पार्षदों के साथ पहुंचे मतदान किया। इसके बाद कांग्रेस के सोलह पार्षद अपने पांच निर्दलीय समर्थक पार्षदों के साथ पहुंचे और मतदान किया। इसके बाद मतगणना शुरू की गई जिसमें भाजपा को चालीस व कांग्रेस को बीस मत मिले। गौरतलब है कि भाजपा से उनतीस, कांग्रेस से सोलह व पन्द्रह निर्दलीय पार्षद चुनाव जीते। मतदान व मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहे।

समर्थकों ने जताई खुशी, उड़ाई गुलाल
जीत की घोषणा के साथ ही समर्थकों ने एक दूसरे को बधाई दी और खुशी जताई। नारेबाजी कर गुलाल उड़ाई। इस दौरान नगरपरिषद के बाहर मौजूद पुलिस जाब्ते को खासी मशक्कत करनी पड़ी।्र

Updated on:
26 Nov 2019, 3:32 PM IST
Published on: