18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्यावर स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा आयुक्त के सामने नियमों की अनदेखी, यात्रियों ने ट्रैक पार कर पकड़ी ट्रेन

Railway Safety Rules: उत्तर-पश्चिम रेलवे के रेलवे सुरक्षा आयुक्त ई. श्रीनिवास ने ब्यावर रेलवे स्टेशन का विंडो निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर रेल संचालन, सुरक्षा व्यवस्था तथा यात्री सुविधाओं का जायजा लेकर अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

2 min read
Google source verification
CRS Inspection Beawar

ब्यावर स्टेशन पर CRS निरीक्षण,रेलवे ट्रैक पार करते यात्री, पत्रिका फोटो

Railway Safety Rules: उत्तर-पश्चिम रेलवे के रेलवे सुरक्षा आयुक्त ई. श्रीनिवास ने ब्यावर रेलवे स्टेशन का विंडो निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर रेल संचालन, सुरक्षा व्यवस्था तथा यात्री सुविधाओं का जायजा लेकर अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान रेलवे सुरक्षा आयुक्त का कोच ट्रेन के पिछले हिस्से में था, जबकि उसी ट्रेन के आगे के कोच में सवार होने के लिए कई यात्री पटरियां पार करते हुए दौड़ते नजर आए। इस दौरान सुरक्षा नियमों की खुलेआम अनदेखी देखने को मिली।

रेलवे ट्रैक को क्रॉस करते रहे रेलयात्री

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार कुछ महिलाएं छोटे बच्चों को गोद में लेकर पटरियां पार कर रही थीं, जबकि कई यात्री हाथों में बैग और अन्य सामान लेकर ट्रैक पार करते हुए प्लेटफॉर्म की ओर बढ़ते रहे। मौके पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम इंस्पेक्शन कोच के पास ही मौजूद थी, जबकि अन्य स्थानों पर यात्री असुरक्षित रूप से जनता गेटों से आवाजाही कर रहे थे।

निरीक्षण के दौरान ब्यावर स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार, आरपीएफ के सीआई नरेश कुमार सहित रेलवे के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्टेशन पर सुरक्षा एवं परिचालन व्यवस्था से जुड़ी जानकारियां भी साझा कीं तथा विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान पेश आए इन हालात ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था और यात्री अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

डीआरएम ने निर्माण कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत ब्यावर रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा ने निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पहुंचने पर स्टेशन प्रबंधक अशोक कुमार आदरा ने डीआरएम को निर्माण कार्यों की प्रगति बताई।

डीआरएम ने नई स्टेशन बिल्डिंग का निरीक्षण कर कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। लिफ्ट कार्य की धीमी प्रगति पर उन्होंने ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने जून माह के अंत तक एफओबी का कार्य पूर्ण होना बताया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने सर्कुलेटिंग एरिया के विस्तार कार्य और विद्युत प्रकाश व्यवस्था को व्यवस्थित रूप से विकसित करने के लिए भी निर्देश दिए।