ब्यावर

अजमेर की 10 निजी अस्पतालों में मिलेगी जेएसवाई की सुविधा

31 मार्च 2020 तक किया अधिकृतचिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए आदेश

1 minute read
Nov 28, 2019
अजमेर की 10 निजी अस्पतालों में मिलेगी जेएसवाई की सुविधा

ब्यावर. अजमेर जिले के 10 निजी चिकित्सा संस्थानों में 2020 तक जननी सुरक्षा की सुविधा मिलेगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने इसकी क्रियांविती की है और इन्हें सरकारी योजनाओं के तहत प्रसव कराने के लिए अधिकृत भी कर दिया है। अब यहां पर होने वाले प्रसव पर प्रसूताओं को जननी सुरक्षा योजना के साथ ही मुख्यमंत्री राजश्री योजना का लाभ भी मिल सकेगा।जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में अनुमोदन के बाद जननी सुरक्षा योजना में अधिकृत पूर्व संचालित निजी चिकित्सा संस्थानों एवं नवीन अधिकृत चिकित्सा संस्थानों को जननी सुरक्षा योजनान्तर्गत वर्ष 2019-20 के लिए अधिकृत किया है। अब यहां प्रसूताओं को नियमानुसार जननी सुरक्षा योजना एवं मुख्यमंत्री राजश्री योजना का भी लाभ दिया जाएगा। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने यह आदेश जारी कर दिए है। अधिकृत निजी चिकित्सा संस्थानों की सूची में अजमेर के 2, ब्यावर के 2, किशनगढ़ के 2, बिजयनगर के 2 और केकड़ी के भी 2 हॉस्पिटल को शामिल किया गया है।

यह चिकित्सा संस्थान अधिकृतनिजी चिकित्सा संस्थान : अधिकृत किए जाने की अवधि

-आनंद मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सालय एवं रिसर्च सेंटर ब्यावर : 1 अप्रेल 2019 से 31 मार्च 2020 तक

-पाŸवनाथ चिकित्सालय ब्यावर : 1 अप्रेल 2019 से 31 मार्च 2020 तक

-दीपमाला पागरानी एवं रिसर्च सेंटर अजमेर : 1 अप्रेल 2019 से 31 मार्च 2020 तक

-सेंट फ्रांसिस चिकित्सालय एवं नर्सिंग होम अजमेर : 1 अप्रेल 2019 से 31 मार्च 2020 तक

-बालाजी चिकित्सालय किशनगढ़ : 1 अप्रेल 2019 से 31 मार्च 2020 तक

-शांति नर्सिंग होम बिजयनगर : 1 अप्रेल 2019 से 31 मार्च 2020 तक

-पीकेटी चिकित्सालय बिजयनगर : 1 अप्रेल 2019 से 31 मार्च 2020 तक

-राठी अस्पताल किशनगढ़ : 1 अप्रेल 2019 से 31 मार्च 2020 तक

-कनकावती चिकित्सालय केकड़ी : 1 अगस्त 2019 से 31 मार्च 2020 तक।

-स्वास्तिक हॉस्पिटल केकड़ी : 1 अगस्त 2019 से 31 मार्च 2020 तक।

Published on:
28 Nov 2019 01:16 pm
Also Read
View All