ब्यावर

beawar-ब्यावर की सड़कों पर चलो तो संभल कर

सड़क पर बह रहा सीवरेज का पानी गंदगी और बदबू का रहता है आलम
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Feb 2020, 2:59 PM IST
beawar-ब्यावर की सड़कों पर चलो तो संभल कर
beawar-ब्यावर की सड़कों पर चलो तो संभल कर

ब्यावर. शहर के ह्रदय स्थल चांग गेट के पास सुलभ शौचालय सीवरेज का गंदा और बदबूदार पानी मुख्य मार्ग पर फैला रहता है। इससे बाजार के दुकानदार, राहगीरों के साथ ही क्षेत्रीय लोगों को भी खासी परेशानी होती है। लेकिन नगर परिषद का इस ओर ध्यान नहीं है।काफी दिनों से इस सुलभ शौचालय का सीवरेज का गंदा और बदबूदार पानी सड़क पर फैला रहता है। मुख्य मार्ग पर दिनभर कीचड़ फैला रहता है। इससे न केवल राहगीर, बल्कि पास ही महिला स्नानगृह जाने वाली महिलाएं, क्षेत्रीय दुकानदार और बस स्टोपेज पर आने वाले चयात्री भी परेशान होते है। शिकायतों के बाद भी नगर परिषद की ओर से ना तो शौचालय के सीवरेज की सफाई की जा रही है और ना ही मरम्मत कार्य किया जा रहा है। ताकि गंदा पानी सड़क पर ना फैले।

लघुशंका पर भी वसूली : क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि शौचालय में लघुशंका करने पर भी पैसे लिए जाते है। यदि कोई मना करता है तो उसे लघुशंका के लिए भीतर नहीं जाने देते। जबकि नगर परिषद की ओर से लघुशंका की एवज में कोई पैसा नहीं लिए जाने के नियम है।इनका कहना है...

सीवरेज टेंक की मरम्मत और नियमित सफाई होनी चाहिए। ताकि गंदा पानी सड़क पर ना फैले। साथ ही लघुशंका करने पर भी पैसे वसूले जा रहे है, ठेका निरस्त होना चाहिए।

-राजेंद्र तुनगारिया, पार्षद, वार्ड संख्या 21

Published on: