ब्यावर

खुदी सड़के, उड़ रही धूल, आमजन परेशान

खुदी सड़के, उड़ रही धूल, आमजन परेशान सीवरेज के तहत मुख्य बाजार की खुदी सड़के, सांस संबंधी बीमारी होने की बढ़ी आशंका, मुंह पर कपड़ा बांधकर निकल रहे लोग
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Feb 2020, 12:30 PM IST
खुदी सड़के, उड़ रही धूल, आमजन परेशान
खुदी सड़के, उड़ रही धूल, आमजन परेशान

ब्यावर. सीवरेज लाइन डालने का काम किए जाने से शहर के मुख्य बाजार सहित अन्य सड़के खुदी हुई है। इसके चलते वाहनों की आवाजाही के साथ ही मिट्टी उड़ती रहती है। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर निकल रहे है। शहर में सीवरेज लाइन डालने का काम चल रहा है। इन दिनों मुख्य बाजार सहित आस-पास के क्षेत्रों में डाली गई सीवरेज लाइन की जगह वापस सड़क बनाने का काम किया जा रहा है। सीसी सड़क बनाने की गति धीमी होने से गर्मी शुरु होने से सूखी धूल दिनभर उड़ती रहती है। इससे राहगीरों व व्यापारियों को परेशानी हो रही है। हवा चलने पर बढ़ेगी समस्याफागण माह शुरु हो चुका है। इस माह में हवा धूलभरी हवाएं चलती है। इन सड़कों के सीसी निर्माण का काम समय पर नहीं किया गया। धुलभरी हवा चलने के दौरान परेशानी और बढेगी। इससे लोगों को खासी परेशानी होगी। सीवरेज का काम करने का नियत समय गुजर जाने के बावजूद काम पूरा नहीं हो सका है। निर्माण अवधि बढ़ाए जाने के बावजूद काम गति नहीं पकड़ पा रहा है। व्यापारी भी परेशानमुख्य बाजार में सड़के खुदी होने से दिनभर धूल उड़ती रहती है। व्यापारी मनीष बुरड़ व अनिल सर्राफ ने बताया कि दुकान पर मिट्टी की परत जम जाती है। बार-बार सफाई करने के बावजूद थोडी देर में वापस मिट्टी दुकान में जमा हो जाती है। इससे सामान खराब होने के साथ ही खांसी शुरु हो जाती है।

Published on: