ब्यावर

मेहंदी का रंग छूटने से पहले ही उजड़ गया सुहाग, 35 दिन पहले हुई शादी, अब नवविवाहिता का रो-रो कर बुरा हाल

ग्राम पंचायत चांग के ग्राम अमरगढ़ में रविवार शाम नाडी में डूबने से युवक की मृत्यु हो गई। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। सेन्दड़ा थानाधिकारी धोलाराम परिहार ने बताया कि चांग पंचायत के ग्राम अमरगढ़ में रविवार देर शाम खदान कर्मी नाहरपुरा (गिरी) निवासी सुरेन्द सिंह (23) की नाड़ी के दलदली पानी में डूबने से मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jul 2023, 3:53 PM IST
crime.jpg

पत्रिका/सराधना (ब्यावर). ग्राम पंचायत चांग के ग्राम अमरगढ़ में रविवार शाम नाडी में डूबने से युवक की मृत्यु हो गई। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

सेन्दड़ा थानाधिकारी धोलाराम परिहार ने बताया कि चांग पंचायत के ग्राम अमरगढ़ में रविवार देर शाम खदान कर्मी नाहरपुरा (गिरी) निवासी सुरेन्द सिंह (23) की नाड़ी के दलदली पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई ओमसिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया की वह अपने चचेरे भाई सुरेन्द्र सिंह के साथ अमरगढ़ माइंस में काम करता था। माइंस प्रबंधक के कहने पर रविवार देर शाम नाडी में पानी देखते समय पैर फिसलने से सुरेन्द्र सिंह की डूबने से मौत हो गई। सोमवार सुबह ब्यावर के राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो के सुपुर्द कर किया गया। पोस्टमार्टम व पंचनामा कार्यवाही व दोनों पक्षों में समझाइस के दौरान चांग सरपंच प्रतिनिधि दीप सिंह, गिरी सरपंच रमेश सिंह, बूटीवास सरपंच नैन सिंह, नानणा सरपंच शौकत काठात, गौतम पहलवान सहित दर्जनो ग्रामीण मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : बारिश में बही चप्पल पकड़ने के लिए दौड़ा 7 साल का बच्चा, पानी में बहते जिगर के टुकड़े को नहीं बचा सका पिता

एक माह पूर्व ही हुई थी शादी
मृतक सुरेन्द्र की शादी गत 5 जून को ही हुई थी। विवाह के मात्र 35 दिन बाद व काल का ग्रास बन गया। नवविवाहिता के हाथों से मेहंदी का रंग भी पूरी तरह नही उतरा और उसका सुहाग उजड़ गया। हादसे का समाचार सुन मृतक के परिजनो व नवविवाहिता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक के चचेरे भाई ओमसिंह ने बताया कि वह सुरेन्द्र को बचाने के लिए नाडी में कूदा, लेकिन नाड़ी मे दलदल था। वहां मौजूद लोगों की ओर से फेंकी गई रस्सी के सहारे वह बाहर निकल पाया।

Published on: