ब्यावर

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों के लिए प्रदेशभर में होंगे धरना-प्रदर्शन

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से 24 अप्रेल से 'चुनाव कराओ–लोकतंत्र बचाओ' अभियान के तहत जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।

less than 1 minute read
Apr 23, 2026
Rajasthan Panchayat Elections
फाइल फोटो - AI

ब्यावर। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (RGPRS) की ओर से 24 अप्रेल पंचायती राज स्थापना दिवस से 'चुनाव कराओ–लोकतंत्र बचाओ' अभियान के तहत राज्यव्यापी जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।

इसके तहत राजस्थान में लंबित पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर जिला स्तर पर प्रदर्शन और संगोष्ठियां होंगी। संगठन ने इसे व्यापक जनअभियान का रूप देने की रणनीति बनाई है।

अभियान का पोस्टर जारी

ब्यावर में आयोजित कार्यक्रम में अभियान के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य, पूर्व पुलिस महानिदेशक आर. पी. सिंह, मनोज चौहान, शैलेश शर्मा, जिला अध्यक्ष राम यादव मौजूद रहे। इस अवसर पर निरंजन आर्य ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी. बी. यादव के नेतृत्व में यह अभियान तीन महीने तक चलेगा।

ब्यावर. पोस्टर विमोचन के दौरान मौजूद पदा​धिकारी। 

इस तरह चलेगा अभियान

इस दौरान प्रत्येक जिले में विचार गोष्ठियां, धरना-प्रदर्शन, चौपाल, पदयात्राएं और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। घर-घर हस्ताक्षर अभियान चलाकर जिले में 20 हजार हस्ताक्षर और 100 ग्राम स्तरीय संगोष्ठियों का लक्ष्य रखा गया है। पूरे प्रदेश में 10 लाख हस्ताक्षर एकत्र करने की योजना है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ संगठन का कार्यक्रम नहीं बल्कि लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का जनसंघर्ष है।

कार्यक्रम में मनोज चौहान, धर्मसिंह भाटी, इशिका जैन, जयदीप रावत, बिरदी चंद खोरवाल, देवेंद्र सिंह काठात, चंद्रशेखर शर्मा, हिमांशु शर्मा, भगवान राम बिश्नोई, राजेंद्र तुनगरिया, अशोक रांका, अजय स्वामी, चेतन सांखला, मुकेश सामरिया, हनुमान चौधरी, मेघराज बोहरा मौजूद रहे।