बेमेतरा

समय पर नहीं मिली 108 की सुविधा, बिटिया की हो गई मौत

बालसमुंद में 16 वर्षीय लड़की ने पी लिया जहर, इलाज के दौरान हो गई मौत, जल्दी अस्पताल पहुंचते तो बच सकती थी जान

2 min read
समय पर नहीं मिली 108 की सुविधा, बिटिया की हो गई मौत

बेमेतरा . थाना क्षेत्र के ग्राम बालसमुंद में कक्षा 9 वीं छात्रा ने जहर सेवन कर लिया। घर में अचानक चक्कर आने व उल्टी होने पर बिगड़ती स्थिति को देखते हुए परिजन ने 108 की सेवा नहीं मिलने पर विवश होकर निजी वाहन से छात्रा को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

गांव से दो बार फोन करने पर भी नहीं मिली सुविधा
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह ग्राम बालसमुंद निवासी संजना साहू (16) की तबियत बिगडऩे, चक्कर आने व उल्टी करने पर उनके पिता दिनेश साहू को बेटी के द्वारा जहर सेवन करने का संदेह हुआ। जिसके बाद दिनेश साहू ने आपात स्थिति को देखते हुए दो बार 108 पर फोन लगाया, लेकिन दोनों ही बार संजीवनी वाहन को रायपुर में होने व आसपास के अस्पताल में संजीवनी वाहन नहीं होने की जानकारी दी गई। इसके बाद आनन-फानन में निजी वाहन से संजना को जिला अस्पताल लाया गया।

ये भी पढ़ें

गांव में कारखाना खोलने के लिए गुपचुप ढंग से दे दी थी एनओसी, तहसीलदार और एसडीएम ने जांच के बाद किया निरस्त

मेकाहारा रेफर कर रहे थे डॉक्टर
जिला अस्पताल में संजना का उपचार किया जा रहा था। साथ ही डॉक्टरों ने संजना की हालत देखते हुए मेकाहारा रायपुर रेफर करने की बात कही थी। जिस पर दिनेश साहू ने पुन: 108 पर फोन लगाया, लेकिन संजीवनी वाहन उपलब्ध न हो सकी और संजना ने इलाज के दौरान जिला हास्पिटल में ही दम तोड़ दिया। संजना के जहर खाने का कारण अज्ञात है। पिता दिनेश साहू व परिजन जिला हास्पिटल में ही रोते-बिलखते रहे। परिजन का कहना है कि यदि समय पर संजीवन वाहन की सुविधा मिल गई होती तो उसके बच्ची की जान बच सकती थी। बहरहाल पुलिस ने पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजन को सौंप दिया है।

9 वीं की परीक्षा में मिला था पूरक
पुलिस के अनुसार संजना साहू कक्षा 9वीं की परीक्षा में बैठी थी, जिसमें उन्हें पूरक मिला है। बालिका गांव के बालसमुंद के शासकीय स्कूल की छात्रा थी। परिजन ने पूरक आने को लेकर छात्रा द्वारा उक्त कदम उठाए जाने से इंकार किया है। फिलहाल संजना के आत्मघाती कदम उठाए जाने का कारण सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें

फंड के अभाव में बंद हो सकती है जिले के 152 गांवों में पेयजल की सप्लाई
Updated on:
13 May 2019 11:43 pm
Published on:
14 May 2019 07:15 am
Also Read
View All