बेमेतरा

पूर्व सरपंच पर लगाया 5 लाख 81 हजार रुपए गबन करने का आरोप

ग्राम पंचायत अंधियारखोर का मामला, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व कलक्टर को सौंपा आवेदन, जल्द कार्रवाई की मांग की
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2018, 6:30 AM IST
embezzlement, Bemetara Breaking news, Bemetara RTI News, Bemetara Crime, Andhiyarkhor Gram Panchayat
पूर्व सरपंच पर लगाया 5 लाख 81 हजार रुपए गबन करने का आरोप

अंधियारखोर . कलक्टर जनदर्शन में मंगलवार को अंधियारखोर के उपसरपंच रमेश साहू, पंच गौरी ठाकुर, सुखनंदन वैष्णव, सुनीता साहू व ग्रामीण जयप्रकाश राजपूत ने ग्राम पंचायत अंधियारखोर के पूर्व सरपंच पुष्पा लहरी एवं तत्कालीन सचिव वेंकटरमन राजपूत द्वारा बिना प्रस्ताव किए फर्जी तरीके 5 लाख 81 हजार रुपए का आहरण करने की शिकायत करते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की है।
तत्कालीन पंचायत इंस्पेक्टर ने की थी जांच
उपसरपंच रमेश साहू व ग्रामीण जय प्रकाश राजपूत ने बताया कि पूर्व सरपंच ने अपने कार्यकाल में 5 लाख 81 हजार रुपए फर्जी तरीके से बिना प्रस्ताव के आहरण किया। सूचना के अधिकार के तहत पंच गौरी ठाकुर ने फर्जी आहरण की कॉपी हासिल की है। जनपद पंचायत नवागढ़ के तत्कालीन पंचायत इंस्पेक्टर शर्मा व टीम ने इसकी जांच 29 मार्च 2017 को की थी और भौतिक सत्यापन में फर्जी होना सही पाया गया था, परंतु आज तक दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्रामीणों ने जनदर्शन में की शिकायत
पंच गौरी ठाकुर ने बताया कि हमने सूचना के अधिकार के तहत फर्जी आहरण की कॉपी ले ली है। जनपद पंचायत में आए दिन अधिकारी बदल रहे हैं। इस कारण नोटिस और कार्रवाई नही हो पा रही है। इसलिए जनदर्शन में जाकर आवेदन दिया है। साथ ही प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और पंचायत मंत्री को भी जानकारी भेज दी है। पंच सुखनंदन वैष्णव ने कहा कि हमने आवेदन के माध्यम से शासन से मांग की है कि दोषियों से फर्जी आहरण की राशि की तत्काल वसूली की जाए और शासन के धन को ग्राम पंचायत के विकास के कार्य में लगाया जाए।
आरटीआई के तहत मिली है जानकारी
पंच गौरी ठाकुर ने पूर्व सरपंच के द्वारा कराए गए विकास कार्यों के साथ-साथ उनके द्वारा किए गए भुगतान और आहरण की जानकारी के लिए आरटीआई के तहत आवेदन दिया था। जिसके दस्तावेज मिलने पर पता चला किया पूर्व सरपंच ने 5 लाख 81 हजार रुपए का आहरण फर्जी तरीके से किया है।

Published on: