
CG College Admission 2023 : .नांदघाट. नवीन शासकीय महाविद्यालय नांदघाट में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए बुधवार से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।मंगलवार को अधिकारियों की टीम ने महाविद्यालय संचालन के लिए कक्षा भवन व उपलब्ध संसाधनों के निरीक्षण की। कॉलेज भवन की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए शासकीय प्राइमरी स्कूल को चयनित किया गया है।
CG College Admission 2023 : .वही राज्य शासन ने यहां सभी स्नातक स्तर पर बीए,बीकॉम के लिए 90-90 सीट एवं बीएससी बॉयो व मैथ्स विषय में प्रथम वर्ष के लिए 45-45 सीटों के प्रावधान किया है। महाविद्यालय के संचालन, प्रवेश प्रक्रिया व शिक्षण कार्य के क्रियान्वयन के लिए शासकीय गजानंद पीजी महाविद्यालय भाटापारा के प्राचार्य को प्रभारी बनाया गया है।
CG College Admission 2023 : .इस दौरान निरीक्षण समिति के संयोजक,नोडल अधिकारी व बेमेतरा पीजी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पीपी चंद्रवंशी, सदस्य डॉ देवाशीष डे, डॉ डीआर साहू,विनीता गौतम,डॉ विकास गुलहरे, डॉ एनआर निर्मल, डॉ देवेंद्रधर द्विवेदी,स्थानीय जनप्रतिनिधि सरपंच सरिता कटारे,कांग्रेस नेता विजय यादव, लाला कटारे, आरिफ बांठिया, लेखराम वर्मा, स्कूल प्राचार्य एनडी जांगड़े,हेडमास्टर एच खान व अन्य मौजूद रहे।