बेमेतरा

CG Crime News: प्राइवेट अस्पताल के एजेंट ने की हाथापाई, पुलिस कर्मी और सिक्योरिटी गार्ड से हुआ विवाद…मचा हड़कंप

Bemetara Crime News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला के प्राइवेट अस्पताल के एजेंट द्वारा जिला अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मी और सिक्योरिटी गार्ड के साथ हाथा पाई का मामला सामने आया है। जहां भर्ती मरीजों को रेफर करने प्राइवेट अस्पताल के एजेंट लगातार आते रहते हैं।

2 min read
Jul 17, 2024

Crime News: बेमेतरा जिला अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मी और सिक्योरिटी गार्ड के साथ हाथा पाई मामले में एजेंट विशाल परिहार पर कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। प्रार्थी झमन वर्मा ने मामले में एफआईआर दर्ज करने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं अस्पताल प्रबंधन भी इस घटना से नाराज था।

लगातार हो रही घटनाओं से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा था। सिक्योरिटी गार्ड की रिपोर्ट पर युवक पर धारा 296, 351(2), 115 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया। जिला अस्पताल से भर्ती मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में रेफर करने को लेकर विवाद की स्थिति बनी। अस्पताल में मौजूद सिक्योरिटी गार्ड पुलिस के जवानों ने प्राइवेट अस्पताल के एजेंट को इस तरह का कृत्य करने से मना किया। इसके बाद एजेंट विवाद करने लगा। अब अस्पताल कर्मियों ने आरोपी के जल्द गिरतारी की मांग की है।

विवाद में पुलिस जवान को हाथ में लगी चोट

इस बीच अस्पताल में मौजूद पुलिसकर्मी वहां पर पहुंचा। जिसके साथ भी प्राइवेट अस्पताल का एजेंट वाद विवाद करने लग गया। पुलिस की पिटाई कर दिया। वहीं काफी समय तक अस्पताल के सुरक्षा कर्मी और प्राइवेट अस्पताल के एजेंट के साथ वाद विवाद होता रहा। जिससे अस्पताल के पुलिसकर्मी को हाथ में चोट लगी है।

थाने में दिया आवेदन

घटना से नाराज सुरक्षा कर्मियों ने एजेंट पर एफआईआर दर्ज करने सिटी कोतवाली में आवेदन किया है। पूर्व में भी इस तरह का मामला सामने आया है, जो सिटी कोतवाली तक पहुंचा था। बाहर में ही समझौता कर मामले को खत्म कर दिया गया था।

एजेंटों के हौसले बुलंद, अस्पताल की कर्मियों से करते हैं विवाद

प्राइवेट अस्पताल के एजेंट के परिजनों को बहला फुसलाकर अपने अस्पताल ले जाते हैं और आए दिन अस्पताल के कर्मचारियों के साथ वाद विवाद करते हैं। लेकिन बीती रात मामला मारपीट पर आ गया। अब यह देखना होगा की पिटाई एक पुलिस वाले का हुआ है। इस मामले में उच्च अधिकारी किस तरह की कार्रवाई करते हैं।

Updated on:
17 Jul 2024 04:22 pm
Published on:
17 Jul 2024 03:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर