बेमेतरा

CG Crime News: 40 वर्षीय महिला के साथ ऐसा कांड कर फरार हुआ शख्स, जांच में जुटी पुलिस…

CG Crime News: बेमेतरा से एक खूनी खेल का मामला सामने आया है। जहां एक 40 वर्षीया महिला की शख्स ने टंगिया मारकर हत्या कर फरार हो गया। वारदात के बाद खोज​बीन में पुलिस जुटी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Sep 2024, 5:08 PM IST
CG Crime News

CG Crime News: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम चारभाठा में 40 साल की महिला पर टंगिया से प्राणधातक वारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद से मृतक महिला दुर्गा जांगडे का पति गोवर्धन जांगडे फरार है। हत्या के मामले की जांच के लिए पुलिस फॉरेसिंक एक्सपर्ट व खोजी डॉग की मदद ले रही है। पुलिस ने मृतक महिला के शव का पीएम जिला अस्पताल में कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परसराम रात्रे की रिपोर्ट पर मर्ग कायम किया।

CG Crime News: जानें पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली से 6 किलोमीटर दूर ग्राम चारभाठा में महिला पर टंगिया से वारकर हत्या करने की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। (CG Crime News) मृतक महिला दुर्गा जांगडे का शव उसके घर के ही कमरे में मिला, जिसके बाद घटना स्थल की विवेचना के दौरान पुलिस को एक टंगिया मिली। वहीं मृतक का पति गोवर्धन जांगडे घर से फरार है।

CG Crime News: पुलिस द्वारा जांच के लिए दुर्ग से फॉरेंसिंक एक्सपर्ट डॉ. मोहन पटेल की मदद लिया ली जा रही है। वहीं जिला मुख्यालय के खोजी श्वान टीम भी पहुंची। (CG Crime News) खोजी डॉग घटना स्थल से दूर बेेमेतरा रोड जाकर रूका। जांच अधिकारी उदल राम डांडेकर ने बताया गया कि पुलिस प्रथम दृष्टिया हत्या मान रही है। महिला का पति नदारद है, जिसकी पतासाजी जारी है।

Updated on:
19 Sep 2024, 5:08 PM IST
Published on: