बेमेतरा

CG News: आंधी-बारिश से उजड़ा शहर! तेज हवा में गिरते होर्डिंग और फ्लेक्स बन रहे हादसों का कारण

CG News: हवाओं की वजह से पियर्स चैक से लेकर तहसील कार्यालय तक दो होर्डिंग्स उखड़े थे। हालांकि रात होने की वजह से जानमाल को नुकसान नहीं हुआ था।

3 min read

CG News: शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त होंल्डिग और फ्लैक्स को 24 घंटे के दौरान दुरूस्त नहीं किया जा सका था कि शनिवार 4 बजे दोपहर तक फटे फ्लैक्स लहराते रहे। फिर सवा पांच बजे के बाद करीब 30 मिनट तक मौसम के तेवर के फिर बिगड़ने से करीब 5 होर्डिंग्स डैमेज हो गईं। नागरिकों को संभावित दुर्घटनाओं से बचाने के लिए नगर पालिका व एजेंसी द्वारा बरती जा रही उदासीनता की चर्चा शहर में हो रही है।

CG News: 5 जून के दौरान रात में तेज आंधी

नगर पालिका सीएमओ ने लापरवाही पूर्वक विज्ञापन बोर्ड लगाए जाने पर संबंधितों को नोटिस जारी करने की बात कही। नगर के मुख्य मार्ग व दुर्ग रोड में लगभग 40 बडे़-बडे़ होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इसके अलावा घरों के छत, सड़क किनारे प्रचार-प्रसार के लिए लोगों की सुरक्षा को दरकिनार करते हुए 50 से अधिक बैनर पोस्टर लगे हुए हैं। शुक्रवार व शनिवार को आई आंधी से विभिन्न स्थानों पर लगाए गए 5 जून को उखड़ी थीं दो होर्डिंग्स, आज तक मौके पर मटेरियल पड़ा है।

बीते साल 5 जून के दौरान रात में तेज आंधी ने शहर का नक्शा बदल दिया था। शहर में उक्त तिथि को सबसे अधिक नुकसान जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के करीब चक्रवाती हवाओं से हुआ था। हवाओं की वजह से पियर्स चैक से लेकर तहसील कार्यालय तक दो होर्डिंग्स उखड़े थे। हालांकि रात होने की वजह से जानमाल को नुकसान नहीं हुआ था।

प्रचार-प्रसार के नाम पर मांपदंडों को दरकिनार कर शहर भर में लगाए गए होर्डिंग्स लापरवाही का नमूना साबित हो चुके हैं। 2022-23 के दौरान नेशनल हाइवे में पिकरी वार्ड में लगाया गया होर्डिंग पूरी तरह उखड़ गया था। होर्डिंग उखड़ने व प्रचार सामग्री फटने की वजह से संभावित दुर्घटनाओं से बचने के लिए जिला मुख्यालय में अब तक कारगर उपाय होता हुआ नजर नहीं आया है।

मुख्य मार्ग में हजारों लोगों की आवाजाही, सुरक्षा जरूरी

जिला मुख्यालय के चारों तरफ होर्डिंग्स लगाए गए हैं। हालत ये है कि नई सड़कों के किनारे भी होर्डिंग्स लगाए गए हैं, जिसकी दोबारा जांच नहीं हुई है। नगर से होकर गुजरे दो मार्ग में एक नेशनल हाइवे व दूसरा स्टेट हाइवे से हजारों लोगों की आवाजाही बनी रहती है। इस वजह से उनकी सुरक्षा जरूरी है।

नगर पालिका की जिम्मेदारी एनओसी तक सीमित

शहर में होर्डिंग्स लगाने वालों को नगर पालिका द्वारा स्थापना के पूर्व एनओसी जारी की जाती है। इसके बाद विभाग गुणवत्ता को लेकर पलट कर नहीं देखता। वर्तमान में कई जर्जर इमारतों में आज भी होर्डिंग्स टीके हुए हैं।सबसे अहम बात पालिका के पास बगैर एनओसी के लगाए गए होर्डिंग्स का ब्यौरा तक नहीं है।

जांच जरूरी है, क्या पता कब अनहोनी हो जाए

जिला मुख्यालय के ऊंचे भवनों में मौजूद होर्डिंग्स की गुणवत्ता व मजबूती की जांच नहीं की गई है, जो लोगों के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। जिले में जो होर्डिंग्स कमजोर हैं, उसे हटाने की जरूरत है। क्योंकि 60 दिनों में मानसून सीजन की शुरुआत हो जाएगी।

मानसून सीजन में तेज हवा तूफान से कमजोर होर्डिंग्स गिरने का खतरा बना रहता है। सबसे अधिक समस्या मालवाहक, बस व ऊंचाई वाले वाहनों के आवागमन के दौरान होता है। ग्लास के सामने फटे लेक्स के लहराने से वाहनों की दिशा बदलने का खतरा बना रहता है।

लापरवाही पूर्वक होर्डिंग्स व लैक्स लगाने वालों को देंगे नोटिस

CG News: नगर पालिका सीएमओ कोमल ठाकुर ने कहा कि शहर के होर्डिंग्स की स्थिति क्या है, इसकी जानकारी ली जाएगी। लापरवाही पूर्वक होर्डिंग्स लगाने वालों को नोटिस थमाया जाएगा व फटने पर लहराने से होने वाले हादसों से बचाव के लिए कहा जाएगा, जिससे हादसे के पूर्व सावधानी बरत सकें।

Published on:
20 Apr 2025 04:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर