बेमेतरा

CG Road Accident: बस व ट्रक में हुई जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में 6 महिलाएं घायल, 2 गंभीर

Road Accident: बेमेतरा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां बस व मालवाहक की टक्कर से 6 महिलाएं घायल हो गई। वहीं इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।
2 min read
• •
Updated: 27 Sep 2024, 1:15 PM IST
Road Accident: छत्तीसगढ़ में एक साथ 4 लोगों की दर्दनाक मौत, सड़क हादसे में गई जान, महिला भी शामिल

CG Road Accident: बेमेतरा जिला से 8 किलोमीटर दूर ग्राम झाल में बिती रात हुए सड़क दुर्घटना में मालवाहक वाहन में सवार 6 महिलाएं घायल हुई है। घायल महिलाओं को उपचार के लिए 108 वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती किया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को मेडिकल कालेज रायपुर रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात बेमेतरा नवागढ़ मार्ग में ग्राम झाल के पास बेेमेतरा की ओर से जा रहे मालवाहक व नवागढ़ की ओर से आ रहे बस में टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद माल वाहक वाहन के पलटने से माल वाहक में सवार 6 महिला अमन निसाद, सबाना बाई निसाद ,बैसखिया निषाद, फुलेश्वरी निषाद, पाचाें बाई निषाद व अन्य महिला को घायल हालत में 108 से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। सभी महिलाओं का जिला अस्पताल में उपचार किया गया जिसके बाद फुलेश्वरी व पाचों बाई की स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया है।

बताया गया कि छोटे माल वाहक वाहन से ग्राम मानपुर नवागढ़ से सावार होेकर तिल्दा के पास ग्राम मुसवाडीह में पितर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गये थे। कार्यक्रम होने के बाद सभी नवागढ़ के पास ग्राम मानपुर जाने के लिए रवाना हुए थे कि गांव पहुचने से पहले वाहन का बस से टकरा (CG Road Accident) जाने से दुर्घटना का शिकार हो गये । आज सुबह जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को छुटटी दे दी गई है।

इससे संबंधित खबरें यहां पढ़े

1. कैलाश गुफा से लौटते श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, मच गई चीख-पुकार

CG road accident: जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र से बुधवार की दोपहर भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने पिकअप में भरकर महिला-पुरुष श्रद्धालु कैलाश गुफा गए थे। यहां से लौटने के दौरान शाम को पहाड़ी की घाटी में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। यहां पढ़े पूरी खबर…

2. 56 मजदूरों से भरी बस को ट्रक ने मारी जबरदस्त टक्कर, हादसे में कई लोग घायल…

धमतरी में मजदूरों से भरी बस को लापरवाह ट्रक चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 14 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक घटना को अंजाम देते ही ट्रक छोडक़र मौके से फरार हो गया। यहां पढ़े पूरी खबर…

Updated on:
27 Sep 2024, 1:15 PM IST
Published on: