8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Road Accident: 56 मजदूरों से भरी बस को ट्रक ने मारी जबरदस्त टक्कर, हादसे में कई लोग घायल…मची चीख पुकार

Dhamtari Road Accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 56 मजदूरों से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे 14 मजदूर घायल हो गए हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 16 Sep 2024, 12:46 PM IST

CG Road Accident

CG Road Accident: धमतरी में मजदूरों से भरी बस को लापरवाह ट्रक चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 14 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक घटना को अंजाम देते ही ट्रक छोडक़र मौके से फरार हो गया।

घटना शनिवार रात 10 बजे की है। श्यामतराई कृषि उपज मंडी के तौलैय्या हमाल संघ के मजदूरों ने पिकनिक का प्लान किया। मैनपाट में पिकनिक मनाने पर सहमति बनी और 14 मजदूर शनिवार रात 9.30 बजे श्यामतराई मंडी से गुप्ता टै्रवल्स की बस में रवाना हुए। 30 किमी आगे बढ़े ही थे कि कोसमर्रा पेट्रोल पंप के आगे लघुशंका के लिए गाड़ी सडक़ किनारे खड़ी हुई। तभी पीछे से अनियंत्रित ट्रक क्रमांक सीजी-21-जे-3117 ने जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़े: Road Accident: जांजगीर चांपा में ट्रेलर ने 3 दोस्तों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत, शरीर के उड़े चिथड़े…

अनेक लघुशंका के लिए उतरे थे। वे सभी बाल-बाल बचे, लेकिन गाड़ी में बैठे 14 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एंबुलेंस 108 और भखारा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाए। जिला अस्पताल में 7 और बठेना में 3, श्रीराम हास्पिटल (CG Road Accident) में 2 मजदूरों का इलाज जारी है। कुछ मजदूरों की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी हो गई। ट्रक की ठोकर इतनी जोर की लगी कि बस के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

इन मजदूरों का चल रहा इलाज

भेंडरा निवासी टेकराम (34) पिता नारायण साहूराम, जीवराखन (56) पिता रणछोर परसतराई, शंकर साहूकार (60) पिता अघनूराम साहूराम श्रीकांत वार्ड, गजेंद्र कोसरिया (52) पिता लाखन कोसरिया सोरिद वार्ड धमतरी, ईश्वर (43) पिता दुखूराम ध्रुव सुंदरगंज वार्ड धमतरी, ईश्वर (43) पिता दुखूराम ध्रुव सुंदरगंज वार्ड धमतरी, पोखराज साहूकार (26) पिता चंद्रकांत पेंटिंग भखारा, पूरनसिंह (50) पिता विष्णुराम देवांगन धीमरटिकुर का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जबकि दयाराम साहू गोकुलपुर वार्ड धमतरी, व्यापारी, धनीराम के (CG Road Accident) इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती की गई है।

CG Road Accident: पेट्रोलिंग वाहन को भी ठोका

इधर घटना की कुछ देर बाद भखारा रोड में ही हाईवे पेट्रोलिंग की टीम स्टॉपर लगाकर रेडियम लगा रही थी ताकि आने जाने वालों को दुर्घटना स्थल दिख सके। वाहन किनारे में खड़ी हुई थी, तभी एक अन्य ट्रक ने हाइवे पेट्रोलिंग वाहन को ठोकर मार दी। उसमें सवार आरक्षक घायल हो गया। ट्रक की ठोकर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CG Road Accident: पुलिस ने ट्रक को किया जब्त, फरार ड्राइवर की खोज जारी

भखारा थाना के प्रमुख नीरज कुमार दुबे ने बताया कि गुप्ता ट्रेवल्स की बस से बोलेरो में कुचले जाने वाले ट्रक को जब्त कर लिया गया है। ड्राइवर बैचलर है, मेरसेल जारी है। इसके अलावा पुलिस ने रसायनिक पेट्रोलिंग के खिलाफ प्रतिस्पर्धी आरक्षक को घायल करने वाले एक अज्ञात ट्रक के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया है। दोनों मामलों में ट्रक ड्राइवर के खिलाफ बी शूज़ की धारा 281 और 125(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया है। बताएं कि भखारा रोड तैयार होने के बाद लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। पिछले दो महीने में तीन लोगों की जान गई है।