8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Road Accident: तेज रफ्तार का कहर! ट्रक और कार की टक्कर में 2 की मौत, कई लोग घायल

Road Accident: जशपुर के गम्हरिया के लकड़ी डिपो के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर ट्रक से हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकी कई लोग घायल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 9 Sep 2024, 4:16 PM IST

CG Road Accident

CG Road Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर में तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत 5 लोग जख्मी हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

रविवार की सुबह 6 बजे एक आर्टिगा कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित चार लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां गंभीर हालत को देखते हुए चार को रांची रेफर किया गया है।

घटना के संबंध में पुलिस और घटना के प्रत्यक्षदर्शियो से मिली, जानकारी के मुताबिक कार में सवार सभी लोग मनेंद्रगढ़ जिले के जनकपुर के निवासी थी। सभी दो दिन पहले अपने गांव पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम खरकट्टा गए हुए थे। वहां दो दिन रहने के बाद रविवार की तड़के सभी रांची के लिए निकले थे। कार उमेश बेक चला रहा था। बताया जाता है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी और ट्रक को अनियंत्रित होता देख कार चालक ने दूसरी ओर कार घुमा ली। इससे ट्रक से कार की सीधी टक्कर हो गई।

यह भी पढ़े: Jagdalpur News: ड्यूटी के दौरान ट्रैफिक जवान की मौत, अचानक बिगड़ी थी तबीयत, पसरा मातम

इस हादसे में अमन लकड़ा(18) निवासी जनकपुर मनेन्द्रगढ़ और नेहरू बाखला(38) निवासी खरखट्टा की मौत हो गई। जबकि अनन्या बेक, ज्योति बेक, प्राची लकड़ा और धनसाय लकड़ा घायल हुए हैं। उन्हें बेहतर उपचार के लिए रांची जाने की सलाह दी गई है। चालक उमेश बेक को मामूली चोटें आई हैं।

घायलों में चार की हालत गंभीर, रांची रेफर

कुत्ते को बचाने ट्रक चालक ने कट मारा, यह देख कार चालक ने संतुलन खोया। हादसे के बारे में पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार और ट्रक की रफ्तार तेज थी। लकड़ी डीपो की बाउंड्रीवाल पार करने के बाद सड़क किनारे कुत्ते को देखकर कार चालक ने ट्रक दाहिने साइड में काटा। सामने से तेज रफ्तार से आ रहे कार चालक को लगा कि कार अनियंत्रित होकर रांग साइड हो गई है, यह सोचकर कार चालक ने सोचा सड़क के दूसरे छोर से वह कार निकाल लेगा और उसने भी कार दाईं ओर काट दी। इस बीच ट्रक चालक ने ट्रक अपने साइड सीधी कर ली और कार ट्रक से जा भिड़ी।

ट्रक छोड़कर चालक मौके से फरार

घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक कार को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। इधर मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने फरार आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी है।