मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह तकरीबन 4-5 बजे दोनों भारी वाहन आमने-सामने भिड़ गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने से ये हादसा हुआ होगा। घटना कसडोल के आद्या हॉस्पिटल के पास हुई है। मृतक चालक का नाम सुरेंद्र कुमार चौधरी (44) है, जो भिलाई का रहने वाला है। हादसे की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।