25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिलाई
Bhilai Road Accident: मौत का LIVE VIDEO, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई एक्टिवा, 5 फीट उछलकर नीचे गिरा युवक
Play video

Bhilai Road Accident: मौत का LIVE VIDEO, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई एक्टिवा, 5 फीट उछलकर नीचे गिरा युवक

Bhilai Road Accident Live Video : दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। यहां एक तेज रफ्तार स्कूटी पर सवार तीन लोग डिवाइडर के बीचों बीच टकरा गए। इसमें एक युवक हवा में उछलकर रोड में जा गिरा और गिरते ही उसके ऊपर से एक कार गुजर गई।
Google source verification

Bhilai Road Accident: भिलाई नेवई थाना अंतर्गत बाइक पर सवार तीन युवक तेज रफ्तार से जा रहे थे। जैसे ही नगर निगम रिसाली के सामने चंद्राकर ट्रेडर्स के पास पहुंचे, उसकी स्कूटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पीछे बैठा युवक प्रशांत कुमार माहले अलग फेका गया। उसी समय तेज रफ्तार से आ रही कार ने उसे कुचल दिया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। नेर्वई टीआई आनंद शुक्ला ने बताया कि घटना मंगलावर रात 11 बजे की है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को दुर्ग जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप (Bhilai Road Accident) दिया है। हादसे के बाद कार सवार भाग निकला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक का पता लगाया जा रहा है।