8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Road Accident: स्कूली छात्र को हाईवा ने कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को किया आग के हवाले…

CG Road Accident: दोनों छात्र मोटरसाइकिल से अपने स्कूल जा रहे थे, तभी नवागांव खार के पास विपरीत दिशा के आ रहे मुरूम से भरे हाइवा वाहन ने मोटरसाइकल को टक्कर मार दी .
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Love Sonkar

•

Updated: 3 Dec 2024, 2:28 PM IST

CG Accident news: raipurnews cg latestnews

CG Road Accident: राजधानी रायपुर से लगे आरंग में एक हाईवा की टक्कर से बाइक से स्कूल जा रही दो छात्रों में से एक की मौत हो गई, वहीं एक छात्र गंभीर रूप से घायल है, जिसका रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। यह घटना उगेतरा, नवागांव खार के पास हुई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुरूम से भरे हाईवा पर आग लगा दी।

यह भी पढ़ें: Bilaspur Road Accident: तेज रफ्तार हाईवा ने प्रतियोगी छात्र को कुचला, मौके पर ही मौत, छाया मातम

हादसे के बाद तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति काबू में है। आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि ग्राम उगेतरा निवासी कक्षा 9वीं का छात्र धीरज सेन और कक्षा 10वीं का छात्र रूपेश साहू ग्राम तोरला के शासकीय हाईस्कूल में पढ़ाई करते थे।

दोनों छात्र मोटरसाइकिल से अपने स्कूल जा रहे थे, तभी नवागांव खार के पास विपरीत दिशा के आ रहे मुरूम से भरे हाइवा वाहन ने मोटरसाइकल को टक्कर मार दी. घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों छात्रों को अभनपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां रूपेश साहू की मौत हो गई।

CG Road Accident: हाईवा चालक गिरफ्तार

वहीं धीरज सेन का रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने हाईवा के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार हाईवा भारतमाला परियोजना के तहत सड़क निर्माण कार्य में लगा हुआ था और ग्राम डोमा से मुरूम लेकर आ रहा था, तभी यह हादसा हुआ है।