8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 लाख की 38 पेटी अवैध शराब जब्त, 2 गिरफ्तार…

CG News: बस्तर क्षेत्र में अन्य राज्य से अवैध शराब खपाने की लगातार शिकायत मिल रही थी। इस बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 3 Dec 2024, 1:30 PM IST

CG News

CG News: बस्तर पुलिस ने बड़ी मात्रा में मध्यप्रदेश से पहुंची अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरतार किया है। इनके पास से कुल 38 पेटी गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। हर पेटी में 50 पौवे भरे थे। 1900 नग पौव्वे बरामद किए गए हैं। जब्त शराब की कीमत 2 लाख 56 हजार रूपए आंकी गई है।

CG News: पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

बकावंड, भानपुरी और बस्तर क्षेत्र में अन्य राज्य से अवैध शराब खपाने की लगातार शिकायत मिल रही थी। इस बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बकावंड में अवैध शराब तस्करी की सूचना मुखबिर से मिलने पर ग्राम करंजी कुरलुमारी पारा के पास जंगल से लगे लाडी कोठार में खोटलापारा के डोमन नेताम और आयतू कश्यप गोवा व्हिस्की शराब बड़ी मात्रा में रखकर ग्राहकों के पास बेच रहे हैं।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में धल्लड़े से हो रही अवैध शराब की बिक्री, आबकारी व पुलिस विभाग नहीं दे रही ध्यान

बरामद हुई 38 पेटी गोवा व्हिस्की

इसके बाद पुलिस टीम ने लाडी कोठार की घेराबंदी कर छापा मारा। वहां से डोमन नेताम और आयतू कश्यप घेराबंदी कर पकड़ा। उन्हें हिरासत में लेकर अड्डे की तलाशी ली गई तो वहां 38 पेटी गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके अलावा आरोपी डोमन नेताम के पास से 2 हजार रुपए नगद और आयतू के पास 2500 रूपए नगद सहित मोटर सायकल क्रमांक सीजी 17 जेडएच 0854 भी जप्त की गई है।

आरोपियों को पकड़ने में पुलिस टीम का था बड़ा हाथ

CG News: दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। आरोपियों को पकड़ने में पुलिस थाना बकावंड के सहायक उप निरीक्षक मधुसूदन सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक लछिमनाथ बघेल, तुलसीराम कश्यप, आरक्षक राहुल नेताम, गौरव सिंह ठाकुर, ममता भार्गे और सैनिक मेघनाथ शामिल थे।