8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुरुष नसबंदी अभियान शुरू, मिलेगा 3000 रुपए प्रोत्साहन राशि, स्वास्थ्य विभाग करेगा सम्मान

Mela sterilisation campaign: यह पखवाड़ा दो चरणों में किया जा रहा है। पहला चरण मोबिलाईजेसन व द्वितीय चरण सेवा वितरण के रूप में मनाया जा रहा है। इस बार पुरुष नसबंदी पखवाड़े को आज ही शुरूवात करें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 23 Nov 2024, 1:13 PM IST

Male sterilisation campaign

Male sterilisation campaign: छोटा परिवार खुशहाल परिवार के संदेश को जिला के लोग साकार कर रहे हैं। परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए हर साल पुरुष नसबंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मनोज दानी के देखरेख में यह पखवाड़ा दो चरणों में किया जा रहा है। पहला चरण मोबिलाईजेसन व द्वितीय चरण सेवा वितरण के रूप में मनाया जा रहा है। इस बार पुरुष नसबंदी पखवाड़े को आज ही शुरूवात करें, पति-पत्नी मिलकर परिवार नियोजन की बात करें की थीम पर मनाया जा रहा है।

Male sterilisation campaign: जिला स्तरीय पखवाड़ा शुरू

Male sterilisation campaign: पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का जिला स्तरीय उद्घाटन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धमधानाका में किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर दिव्या श्रीवास्तव ने परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी साधनों के विषय में जानकारी दी गई। इस मौके पर पूर्व में नसबंदी कराए हुए हितग्राहियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने अपना अनुभव साझा किया।

यह भी पढ़ें: CG News: स्कूल गेम्स के लिए केरल से आए 7 खिलाड़ी बीमार, उल्टी-दस्त, कांपते हुए अस्पताल पहुंचे बच्चे

क्विज प्रतियोगिता

इस मौके पर शोभिका गजपाल ने क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से परिवार नियोजन के महत्व के बारे मे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुरुष नसबंदी के बाद हितग्राही के खाते में प्रोत्साहन राशि के रूप में 3000 रुपए दिया जाता है। प्रेरक को 300 रुपए दिए जाते हैं। कार्य₹म में मेडिकल आफिसर डॉक्टर बी. जाफरीन, डॉक्टर निशा खरे, प्रबंधक विवके मिंज, बीईटीओ रीता रानी मौजूद थे।

जिला में पखवाड़े के दौरान जिला चिकित्सालय दुर्ग, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुरुष नसबंदी ऑपरेशन की सुविधा दी जा रही है। जिले मे उपलब्ध सर्जन डॉक्टर ऐके सांयाल डॉक्टर वायके शर्मा ने पुरुष नसबंदी की सेवा देंगे। पुरुष नसबंदी सरल, सुरक्षित और आसान विधि है, इसलिए योग्य और इच्छुक लाभार्थी आगे आकर इस विधि का चुनाव करें और लाभ उठाएं।