
Bhilai News: उतई थाना क्षेत्र स्थित राम जानकी राइस मिल में बुधवार शाम अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दुर्ग अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है।
अग्निशमन विभाग के कमांडेंट नागेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार शाम करीब 4:20 बजे राइस मिल में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तीन दमकल गाडिय़ां मौके के लिए रवाना की गईं। जब दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तो आग तेजी से राइस मिल में रखे बारदानों और सामग्री में फैल चुकी थी।
20 टैंकर पानी
आग पर नियंत्रण पाने के लिए दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास करते हुए करीब 20 टैंकर पानी का उपयोग किया। लंबी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। इस कार्रवाई में अग्निशमन दल प्रभारी भगवती बंजारे, धन्नु यादव और केशव यादव सहित कर्मचारी कुलेश्वर, शैलेंद्र, तामेश्वर, नरोत्तम टंडन, संतोष मडरिया, जितेंद्र, उमेश, जयशंकर, जयराम, गौरव और जागेंद्र शामिल रहे।
Published on:
12 Mar 2026 11:49 am
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
