10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Weather Update: मार्च की शुरुआत में ही गर्मी का कहर, इस जिले में पारा 38.9 डिग्री पर पहुंचा, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। दुर्ग सहित आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहने के कारण धूप तेज महसूस हो रही है।

2 min read
Google source verification
मार्च में ही मई जैसी गर्मी (फोटो सोर्स : भाषा WhatsApp News Group)

मार्च में ही मई जैसी गर्मी (फोटो सोर्स : भाषा WhatsApp News Group)

CG Weather Update: दुर्ग जिले में गर्मी ने समय से पहले ही असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मार्च के सामान्य तापमान से करीब चार डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन से चार दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में मार्च के मध्य तक पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना है। रात का न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। तापमान में बढ़ोतरी के कारण दिन में तेज धूप और गर्म हवा का असर महसूस होने लगा है।

पिछले साल से भी तेज गर्मी की शुरुआत

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल मार्च में दुर्ग का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था, जबकि अप्रैल की शुरुआत में यह 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस था। इस बार मार्च की शुरुआत में ही अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से अधिक दर्ज हो रहे हैं, जिससे दोपहर के समय चुभने वाली गर्मी महसूस होने लगी है। हालांकि फिलहाल उमस नहीं है, लेकिन घरों और दफ्तरों के भीतर गर्मी बढ़ने लगी है। लोगों ने कूलर और एसी की मरम्मत और व्यवस्था शुरू कर दी है।

आसमान साफ, इसलिए तेज महसूस हो रही धूप

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। दुर्ग सहित आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहने के कारण धूप तेज महसूस हो रही है। सुबह के समय 56 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई, जो शाम तक घटकर करीब 37 प्रतिशत रह जाती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक बना रह सकता है, जिसका असर दुर्ग जिले में भी देखने को मिलेगा।