9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilai News: गेट की तैयारी के लिए मुफ्त स्टडी मटेरियल, वीडियो सोल्यूशन के साथ मिलेगा ऑनलाइन कोचिंग

Bhilai News: गेट की तैयारी के लिए कोचिंग का विकल्प जिन छात्रों के पास नहीं है, उनके लिए यह सामग्री काफी मददगार साबित हो सकती है। इसमें पूरा सिलेबस ऑडियो-वीडियो और लिखित दोनों स्वरूप में उपलब्ध है।

less than 1 minute read
Google source verification

भिलाई

image

Love Sonkar

Mar 09, 2026

Bhilai News: गेट की तैयारी के लिए मुफ्त स्टडी मटेरियल, वीडियो सोल्यूशन के साथ मिलेगा ऑनलाइन कोचिंग

Bhilai News: आईआईटी, एनआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से एमटेक की पढ़ाई के लिए गेट परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अब उच्च स्तर का स्टडी मटेरियल मुफ्त में उपलब्ध होगा। इस पहल के तहत आईआईटी मद्रास ने गेट के सिलेबस को ध्यान में रखते हुए वीडियो सोल्यूशन, टिप्स और ट्रिक्स के साथ अध्ययन सामग्री तैयार की है। यह पूरा स्टडी मटेरियल विद्यार्थियों को ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है।

गेट की तैयारी के लिए कोचिंग का विकल्प जिन छात्रों के पास नहीं है, उनके लिए यह सामग्री काफी मददगार साबित हो सकती है। इसमें पूरा सिलेबस ऑडियो-वीडियो और लिखित दोनों स्वरूप में उपलब्ध है। अब तक एनपीटीईएल गेट पोर्टल पर 50,700 से अधिक उम्मीदवार पंजीकरण कर चुके हैं और इससे तैयारी शुरू कर चुके हैं।

18 साल के प्रश्नपत्र भी उपलब्ध

इस पोर्टल पर कोर्स कंटेंट के साथ पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का भी बड़ा संग्रह उपलब्ध कराया गया है। वर्ष 2007 से 2025 तक के प्रश्नपत्र यहां उपलब्ध हैं, जिनके वीडियो सोल्यूशन भी दिए गए हैं।भिलाई सहित पूरे छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग छात्र एमटेक में प्रवेश और पीएसयू में डायरेक्ट भर्ती के लिए गेट परीक्षा देते हैं। हर साल प्रदेश से कई छात्रों का चयन भी होता है। ऐसे में यह पोर्टल छात्रों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

क्या है यह पहल

एनपीटीईएल (नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नोलॉजी एन्हांस्ड लर्निंग) आईआईटी मद्रास, आईआईएससी बेंगलुरु और अन्य आईआईटी की संयुक्त पहल है। यह पोर्टल एमॅड्यूस लैब्स, बेंगलुरु द्वारा प्रायोजित है। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसके माध्यम से इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, साइंस, आर्किटेक्चर और ह्यूमैनिटीज से जुड़े पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश और कई पीएसयू में भर्ती के अवसर मिलते हैं।