7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी सैगात: इस जिले में बनेगा 10.3 किमी लंबी फोरलेन सड़क, 95 करोड़ से अधिक रुपए मंजूर

CG New four lane Road: पुलगांव-रसमड़ा फोरलेन और नंदिनी रोड से अवंती बाई चौक तक केनाल रोड निर्माण के लिए 95 करोड़ 36 लाख 40 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है..

less than 1 minute read
Google source verification
cg new for lane road

एआई तस्वीर

CG New four Lane Road: दुर्ग जिले की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में राज्य शासन ने बड़ा निर्णय लिया है। पुलगांव-रसमड़ा फोरलेन और नंदिनी रोड से अवंती बाई चौक तक केनाल रोड निर्माण के लिए 95 करोड़ 36 लाख 40 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद मंत्रालय ने इस संबंध में प्रमुख अभियंता को परिपत्र जारी कर दिया है।

CG New four Lane Road: यहां होगा निर्माण कार्य

लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत बजट से कुल 10.3 किलोमीटर लंबी सडक़ का निर्माण किया जाएगा। इसके तहत पुलगांव मुख्य मार्ग से अंजोरा-रसमड़ा राज्य मार्ग तक 5.26 किमी लंबी फोरलेन सडक़ बनाई जाएगी, जिसके लिए 30 करोड़ 20 लाख 91 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। वहीं नंदिनी रोड से अवंती बाई चौक तक 5.03 किमी लंबी केनाल रोड के निर्माण के लिए 65 करोड़ 15 लाख 49 हजार रुपए की प्रशासकीय मंजूरी दी गई है।

गुणवत्ता में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

जिला प्रशासन के अनुसार उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि निर्माण सामग्री या कार्य की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर कमी पाई गई तो जिम्मेदार अधिकारियों और एजेंसी पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को निर्देश दिए हैं कि निविदा प्रक्रिया समय-सीमा में पूरी की जाए और निर्माण एजेंसी अनुबंधित अवधि के भीतर ही काम पूरा करे। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अनावश्यक रूप से समय-सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी।