7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UPSC Result 2025: धैर्य की मिसाल बने दुर्ग के अनुभव, 4 बार फेल होकर भी नहीं मानी हार, अब हासिल की 188वीं रैंक

UPSC Result 2025: दुर्ग जिले के अनुभव अग्रवाल ने 5वें प्रयास में यूपीएससी क्रैक किया है। घोषित परिणाम में अनुभव ने 188वीं रैंक हासिल किया है..

2 min read
Google source verification
UPSC Result 2025, anubhav agarawal

5वें प्रयास में दुर्ग के अनुभव ने पास की यूपीएससी ( Photo - Patrika )

UPSC Result 2025: लगातार प्रयास, कड़ी मेहनत और हार न मानने के जज्बे ने आखिरकार दुर्ग जिले के सिकोलाबस्ती निवासी अनुभव अग्रवाल को यूपीएससी की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता दिला दी। घोषित परिणाम में अनुभव ने 188वीं रैंक हासिल की है। इस रैंक के आधार पर उनका आईपीएस बनना लगभग तय माना जा रहा है, हालांकि अंतिम सेवा आवंटन अगस्त में होगा। अनुभव अग्रवाल की सफलता की कहानी धैर्य और दृढ़ संकल्प की मिसाल है।

UPSC Result 2025: बेंगालुरु में एक बैंक में कर रहे थे जॉब

उन्होंने पांचवें प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की। आईआईटी मुंबई से बीटेक करने के बाद वे बेंगलुरु में एक बैंक में नौकरी कर रहे हैं, लेकिन इसके साथ-साथ उन्होंने यूपीएससी की तैयारी लगातार जारी रखी। उनका लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में जाकर देश और समाज के लिए काम करना है।

मेहनत के साथ धैर्य जरूरी

अनुभव के पिता दिव्य दर्शन अग्रवाल भिलाई स्टील प्लांट में कार्यरत रहे हैं और अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि उनकी माता सीमा अग्रवाल आयुर्वेद चिकित्सक हैं। एक साधारण परिवार से आने वाले अनुभव की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया कि मेहनत और धैर्य के आगे असफलताएं टिक नहीं पातीं। दुर्ग के इस युवा की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो बार-बार प्रयास के बाद भी अपने सपनों से समझौता करने लगते हैं। अनुभव ने दिखा दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और हौसला मजबूत हो, तो मंजिल एक दिन जरूर मिलती है।

इंटरव्यू में दिए सधे हुए जवाब

यूपीएससी इंटरव्यू के दौरान उनसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से जुड़े सवाल पूछे गए। उनसे यह जानना चाहा गया कि भारत और विदेशों में एआई के क्षेत्र में क्या अंतर है और इसका भविष्य क्या हो सकता है। इसके अलावा उनसे यह भी पूछा गया कि इंजीनियरिंग और बैंकिंग के क्षेत्र में कॅरियर होने के बावजूद उन्होंने सिविल सेवा को क्यों चुना। अनुभव ने बताया कि समाज के लिए बड़े स्तर पर काम करने की इच्छा ही उन्हें इस दिशा में लेकर आई।