इस हादसे के बाद घटना स्थल के पास जाम की स्थिति निर्मित हो गई। लोगों की भीड़ के चलते दोनों तरफ से वाहनों की कतार लग गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिर पुलिस ने जाम हटवा कर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। घटना के बाद हाइवा चालक फरार हो गया। हाइवा जब्त कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।