
भिलाई में हिंसक झड़प ( Photo - Patrika )
Bhilai Clash: भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-2 स्थित गफ्फार मोहल्ले में देर रात बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। देखते ही देखते दो पक्ष आमने-सामने भिड़ गए। हालात इतने खराब हो गए कि विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग के बीच जमकर पथराव और मारपीट होे गया। घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया।
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 बजे मोहल्ले में रहने वाले दो पड़ोसी परिवारों के बच्चों के बीच कहासुनी हो गई थी। बताया जा रहा है कि इस विवाद में सोनकर मोहल्ले का एक हिंदू लडक़ा भी शामिल था। बच्चों की यह झड़प धीरे-धीरे बड़ों तक पहुंच गई और दोनों पक्षों के लोग एकत्र होकर आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, दो दिन पहले भी क्षेत्र में एक मामला सामने आया था, जिसमें सोनकर परिवार के एक युवक पर दूसरे समुदाय की एक लडक़ी को भगाकर ले जाने का आरोप लगा था। शिकायत के बाद पुलिस ने लडक़ी को बरामद कर युवक के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया था और उसे जेल भेज दिया गया था। बताया जा रहा है कि उसी घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव बना हुआ था।
आरोप है कि उसी रंजिश में यह विवाद हुआ। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पत्थरबाजी में मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं, जिनमें छावनी CSP समेत 5 लोग शामिल हैं। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
सोमवार रात विवाद बढऩे की सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस के साथ आसपास के थाना क्षेत्रों से भी अतिरिक्त बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने हालात को नियंत्रित करते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, सीएसपी छावनी प्रशांत पैकरा, सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
Updated on:
17 Mar 2026 07:29 pm
Published on:
17 Mar 2026 07:28 pm
बड़ी खबरें
View Allभिलाई
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
