12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhilai ITI Ground Collapse: 11 लाख का मंच धंसा, 4 बिजली पोल धराशायी, आईटीआई मैदान में 16 लाइटें गायब

ITI Bhilai collapse: भिलाई के खुर्सीपार स्थित आईटीआई मैदान में नगर निगम की ओर से तैयार किया गया 11 लाख रुपए का मंच जर्जर होकर धंस गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Bhilai ITI ground collapse (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Bhilai ITI ground collapse (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Bhilai ITI ground collapse: जनता के लाखों रुपए की बर्बादी का नजारा भिलाई के खुर्सीपार के आईटीआई मैदान में दिख रहा है। नगर निगम, जोन-4 शिवाजी नगर की ओर से 11.43 लाख रुपए की लागत से बनवाया गया मंच धंस गया है। रोशनी के लिए लगाए गए चारों बिजली के पोल भी गिरे पड़े हैं। आईटीआई छात्रावास के पास बने इस मंच का ऊपरी और निचला हिस्सा अलग हो गया है। मंच में लगे पत्थर टूट गए हैं और रेलिंग गायब है।

लाखों की लाइटें गायब

प्रकाश व्यवस्था के लिए लगे चारों पोल भी गिरे हैं और उन पर लगी लाइटें नदारद हैं। लाखों की लाइटें गायब हैं। गिरे हुए पोल से कुल 16 लाइटें गायब हैं। निविदा के अनुसार एक लाइट की कीमत 25 हजार रुपए से अधिक थी। इस हिसाब से लाखों रुपए की रोशनी गायब हो चुकी है। चंद सालों में ही रखरखाव के अभाव में मंच और पोल जर्जर हो गए हैं।

सवालों के घेरे में निगम

नगर निगम पर सवाल उठ रहे हैं कि लाखों खर्च करने के बाद परियोजना की निगरानी क्यों नहीं हुई। आईटीआई छात्रावास भवन में सीसीटीवी लगाकर बेहतर देखरेख हो सकती थी।

फैक्ट फाइल

  • तकनीकी स्वीकृति: 22 फरवरी 2021
  • निविदा आमंत्रण: 19 मार्च 2021
  • निविदा प्रकाशन: 22 मई 2021
  • मेसर्स एमएमटी कंस्ट्रक्शन को वर्क ऑर्डर जारी: 23 नवंबर 2021
  • समय-सीमा: 90 दिन में काम पूरा होना था

रेलिंग भी निकाल दी है

दो पोल पहले हवा से गिरे थे, जिसके बाद शेष दो पोल भी हवा के कारण ही गिरे हैं। सार्वजनिक स्थान पर बने मंच की रेलिंग भी असामाजिक तत्वों ने निकाल दी है और मंच को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। - तिलेश्वर साहू, जनसंपर्क विभाग, नगर निगम भिलाई