3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुनसान रास्तों पर ‘लिफ्ट’ के नाम पर लूट! अकेली महिलाओं को बनाता था निशाना, शातिर आरोपी गिरफ्तार

CG Crime News: बलौदा बाजार जिले में अकेली महिलाओं को लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification
सुनसान रास्तों पर ‘लिफ्ट’ के नाम पर लूट! अकेली महिलाओं को बनाता था निशाना, शातिर आरोपी गिरफ्तार(photo-patrika)

सुनसान रास्तों पर ‘लिफ्ट’ के नाम पर लूट! अकेली महिलाओं को बनाता था निशाना, शातिर आरोपी गिरफ्तार(photo-patrika)

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में अकेली महिलाओं को लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुनसान मार्गों पर महिलाओं को झांसा देकर जेवरात और नकदी लूटता था। पुलिस ने उसके कब्जे से लूट के जेवर, 80 हजार रुपए नकद, मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का औजार बरामद किया है।

CG Crime News: एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने स्वयं संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने सुहेला, सिमगा और हथबंद मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदिग्ध युवक की पहचान की गई और उसे दबोच लिया गया।

ऐसे देता था वारदात को अंजाम

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सड़क पर अकेली महिला को देखकर मोटरसाइकिल से लिफ्ट की पेशकश करता था। विश्वास में लेने के बाद वह उसे सुनसान स्थान पर ले जाता और डरा-धमकाकर जेवर व नकदी लूट लेता। वारदात के बाद वह तुरंत फरार हो जाता था, जिससे पीड़िताएं उसकी पहचान नहीं कर पाती थीं।

दुर्ग क्षेत्र में भी पांच वारदातों का शक

जांच में सामने आया है कि आरोपी हथबंद के पास ग्राम कुकराचुंदा का निवासी है। उसने दुर्ग क्षेत्र में भी लगभग पांच घटनाओं को अंजाम दिया है। वहां पुलिस को उसकी तलाश थी। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ जारी है और अन्य मामलों में भी उसके शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

महिलाओं से सावधानी बरतने की अपील

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही महिलाओं से अपील की गई है कि वे अनजान व्यक्तियों से लिफ्ट लेने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।