27 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिलाईगढ़ रेल कॉरिडोर में भीषण आग, 42 हजार पौधे जलकर खाक, लोगों का आरोप- अधिकारी फील्ड में नहीं जाते…

Fire News: बिलाईगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत धनसीर रोड में स्थित रेल कॉरिडोर कक्ष क्रमांक 408 में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई।

2 min read
Google source verification
42 हजार पौधे जलकर खाक (फोटो सोर्स- पत्रिका)

42 हजार पौधे जलकर खाक (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Fire News: बिलाईगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत धनसीर रोड में स्थित रेल कॉरिडोर कक्ष क्रमांक 408 में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने आग को देखकर वन विभाग को सूचना दी, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। इस आगजनी में हजारों पेड़ जलकर खाक हो गए। आग केवल प्लांटेशन तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि आसपास के 4-5 किलोमीटर क्षेत्र में इमारती और अन्य पेड़ भी जले।

वन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने का प्रयास करने पहुंचे, लेकिन सागौन और अन्य फलदार वृक्ष पूरी तरह आग की चपेट में आ गए। प्रारंभिक अनुमान से विभाग को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

अधिकारी फील्ड में नहीं जाते

स्थानीय वन प्रेमियों और लोगों ने रेंजर की निष्क्रियता की आलोचना की। उनका कहना है कि अधिकारी अक्सर ऑफिस में या बाहर रहते हैं और फील्ड में नहीं जाते। इससे बीते दिनों कार्यालय से मात्र 100 मीटर की दूरी पर भी आग लगी थी, जिसमें सैकड़ों सागौन के पेड़ जलकर खाक हो गए थे। इस प्लांटेशन का निर्माण केम्पा मद से किया गया था, जिसमें लगभग 42.000 मिश्रित पौधरोपण शामिल थे।

हर साल इस प्लांटेशन की सुरक्षा, लाइन कटाई और सफाई पर लाखों रुपए खर्च होते हैं। लेकिन अधिकारी और रेंजर इसका सही उपयोग नहीं कर रहे थे। पूर्व में प्रधान मुख्य वन संरक्षण एवं वन बाल प्रमुख श्रीनिवास राव ने इस प्लांटेशन की तारीफ की थी और चौकीदार तथा सुरक्षा कर्मियों को 500 रुपए का पुरस्कार भी दिया था। अब यह प्लांटेशन आगजनी में बर्बाद हो गया है।

कार्रवाई की जाएगी

वन विभाग की एसडीओ अमिता गुप्ता ने बताया कि आग की सूचना मिलने पर सारंगढ़ से टीम भेजी गई है। प्रारंभिक जांच में बीट गार्ड की लापरवाही सामने आई है। यदि रेंजर भी दोषी पाए जाते हैं, तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और वन विभाग की टीम आगजनी के कारणों की पूरी जांच कर रही है और नुकसान का आंकलन कर रही है।